गरीबों को 5 रुपए में मिलेगा स्वच्छ,गरम और पौष्टिक भरपेट भोजन,100 स्थानों पर अटल कैंटीन की होगी शुरूआत

नई दिल्ली।रेखा गुप्ता सरकार गरीबों के लिए एक बेहतरीन पहल करने जा रही है।मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अगुवाई वाली सरकार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जल्द ही अटल कैंटीन योजना शुरू करने वाली है।इस योजना से गरीबों और आम लोगों को मात्र 5 रुपए में स्वच्छ,गरम और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर को हो सकती है।

पहले चरण में राजधानी दिल्ली के 100 स्थानों पर अटल कैंटीन की शुरूआत होगी।प्रत्येक केंद्र पर सुबह और शाम दो बार भोजन परोसा जाएगा,इसमें कम से कम 500 थालियां रोज वितरित की जाएंगी।मेन्यू में रोटी,दाल,राजमा,छोला, सब्जी,चावल और मौसमी सलाद जैसी पौष्टिक चीजें शामिल होंगी।भोजन की गुणवत्ता और वितरण में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए रेखा सरकार मजबूत व्यवस्था करेगी।

भोजन लेने वालों को पहले टोकन जारी होगा,जिससे अटल कैंटीन पर भीड़ और अव्यवस्था न हो।हर कैंटीन पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे,जिससे इनकी 24×7 निगरानी की जा सके। खाना बनाने और परोसने की जगह पर भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के नियमों का पालन अनिवार्य होगा।कैंटीन पर खाना खाने वाले नागरिक ​गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे, और रियल-टाइम फीडबैक सिस्टम लागू होगा।

रेखा सरकार का दावा है कि यह योजना न केवल भूख मिटाने का माध्यम बनेगी,बल्कि पोषण सुरक्षा भी सुनिश्चित करेगी। विशेष रूप से मजदूर वर्ग,रिक्शा चालक,रेहड़ी-पटरी वाले, निर्माण स्थल के कर्मचारियों और बेघर लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। रेखा सरकार के सूत्रों की मानें तो अटल कैंटीन योजना के पहले चरण के लिए 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।सफल रहने पर योजना को पूरे दिल्ली में 500 केंद्रों तक विस्तारित किया जाएगा। स्थानीय एनजीओ, धार्मिक संस्थाओं और कम्युनिटी किचन को भी इस योजना से जोड़ा जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000