आवास पर मृत मिले प्रभारी चिकित्साधिकारी, जमीन पर पड़ा था शव

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बने आवास में रविवार शाम प्रभारी चिकित्सा अधिकारी मृत अवस्था में जमीन पर पड़े मिले। स्वास्थ्य कर्मियों की सूचना पाकर माैके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि चिकित्सक करीब 20 घंटे से बाहर नहीं निकले थे। पुलिस घटना की जांच कर रही है। कर्मचारियों के अनुसार चिकित्सक का पत्नी से कई साल से विवाद चल रहा था।

कस्बा के सीएचसी पर पिछले 10 वर्षों से तैनात प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डाॅ. शशांक श्रीवास्तव (50) शनिवार की रात करीब 12 बजे मेडिकल रिपोर्ट तैयार कर आवास पर चले गए थे। रविवार सुबह जब सफाई कर्मचारी आवास पर पहुंचा तो दरवाजा न खुलने पर वह वापस लौट आया। दिन भर जब डाॅ. शशांका आवास से बाहर नहीं आए तो स्वास्थ्य कर्मियों को चिंता हुई। उनके मोबाइल पर घंटी जा रही थी लेकिन कॉल रिसीव नहीं हो रही थी। शाम करीब साढ़े सात बजे दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया लेकिन कोई आवाज नहीं आई। कर्मचारियों ने खिड़की से झांककर देखा तो उनका शव जमीन पर पड़ा दिखा।

सूचना पर पहुंचे कस्बा चौकी इंचार्ज दीपक चौधरी ने दरवाजा तोड़कर चिकित्सक के शव को बाहर निकाला। वहीं कर्मियों ने सीएमओ डॉ. स्वदेश गुप्ता व एमओआईसी डाॅ. कुमारिल मैत्रेय को इसकी जानकारी दी। कर्मचारियों ने बताया कि डाॅ. शशांक का उनकी पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा था। इससे वह लंबे समय से बीमार भी चल रहे थे। चिकित्सक मूलरूप से उत्तराखंड के देहरादून के निवासी बताए जा रहे हैं। उनके माता-पिता लखनऊ में रह रहे हैं। चिकित्सक की मौत से स्वास्थ्य कर्मियों में खलबली है। चिकित्सक के एक पुत्र व पुत्री है। प्रभारी निरीक्षक अजय अवस्थी ने बताया कि परिजन को सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण पता चलेगा। घटना की जांच की जा रही है।

13 साल पहले इसी आवास पर मृत मिला था लिपिक

गुरसहायगंज सीएचसी परिसर में बने इसी आवास में 13 साल पहले 2012 में लिपिक जगदीश चंद्र का शव भी पड़ा मिला था। वह मूलरूप से हरदोई जिले के रहने वाले थे। उनकी मौत कैसे हुई यह आज भी रहस्य बना हुआ है। अब डॉ. शशांक श्रीवास्तव का शव इसी आवास में मिलने से खलबली मच गई। सीएमओ डॉ. स्वदेश गुप्ता ने बताया कि घटना की विभागीय जांच भी कराई जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000