दरोगा की पिस्टल छिनकर भाग रहा बदमाश मारा गया:सीने में लगी गोली

आगरा के थाना ट्रांस यमुना स्थित एसएन स्टे गेस्ट हाउस में जेल से छूटे आरोपी राज चाैहान की गोली मारकर हत्या करने के दो आरोपियों आशु तिवारी और मोहित पंडित को बुधवार देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। ट्रांस यमुना और डाैकी इलाके में हुई मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गए। वहीं तीन आरोपी अरबाज खान उर्फ मंसूरी, विष्णु पंडित, आकाश प्रजापति माैका पाकर भाग गए। हालांकि पुलिस ने देर रात उनकी घेराबंदी कर ली। पुलिस ने मुख्य आरोपी अरबाज को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद तमंचे की बरामदगी के लिए ले जाते समय टेड़ी बगिया क्षेत्र में कांशीराम आवास के पास आरोपी ने उपनिरीक्षक की सरकारी पिस्टल छीन ली और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में आरक्षी मनोज कुमार और उपनिरीक्षक ऋषि घायल हो गए, जबकि थाना प्रभारी ट्रांस यमुना हरेन्द्र गुर्जर और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप के बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोलियां लगीं।पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अरबाज खान को छाती और दाहिने पैर में गोली लगी। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायल पुलिसकर्मियों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार अरबाज खान का आपराधिक इतिहास भी रहा है।

घटना 23 जनवरी को हुई थी। ट्रांस यमुना इलाके में जलेसर मार्ग पर एसएन स्टे गेस्ट हाउस है। सादाबाद के गांव बेदई निवासी राज चाैहान की सात गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। वह दो दिसंबर को ही जेल से छूटकर आया था। उसने जेल से जमानत पर आने के बाद जुलूस निकाला था। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। कई लोगों को गिरफ्तार किया था। राज चाैहान दबंगई दिखा रहा था। जुआ लूट लिया था। पुलिस की जांच में पता चला था कि उसकी क्षेत्र के रंगबाजों से ठन गई थी।

तीन दिन पहले एक गुट ने एलान किया था कि जो जिंदा रहेगा, वही राज करेगा। इसके बाद ही हत्याकांड को अंजाम दिया गया। अज्ञात में हत्या की प्राथमिकी दर्ज हुई। पुलिस ने कई दिन की पड़ताल के बाद अपराधियों को चिह्नित किया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दी जा रही थी। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि हत्याकांड में शामिल पांच बदमाशों को चिह्नित किया गया है। इनमें आशु तिवारी, अरबाज खान उर्फ मंसूरी, विष्णु पंडित, आकाश प्रजापति और मोहित पंडित के बारे में पता चला। वह घरों से भाग गए थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए चार टीम लगी थीं। सभी आरोपियों पर मंगलवार को 25-25 हजार रुपये इनाम भी घोषित किया गया।

पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी थी। सबसे पहले रात 1 बजे थाना ट्रांस यमुना इलाके में खत्ता घर के पास पुलिस ने मोहित पंडित को पकड़ा। वह बाइक से जा रहा था। पुलिस के घेरने पर फायरिंग करने लगा। जवाबी कार्रवाई में वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया गया। बाइक भी मिली। आरोपी मूलरूप से एटा का रहने वाला है। वर्तमान में ट्रांस यमुना इलाके में रह रहा था। इसके बाद डाैकी थाना क्षेत्र में आशु तिवारी को घेर लिया गया। उसने बचने का प्रयास किया।

पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके पास से तमंचा भी बरामद किया। इसके बाद वहीं तीन साथी अरबाज, विष्णु और आकाश भी आरोपियों के साथ थे। वो भाग निकले। उनकी तलाश में पुलिस टीम लगी हुई थी। पुलिस ने घेराबंदी की हुई थी। वह रकम के इंतजाम के लिए आगरा आए थे। इसके बाद दूसरे जिले में जाने की तैयारी कर चुके थे।

दबंगों पर कसेगा शिकंजा, भेजे जाएंगे जेल

राज चाैहान की हत्या वर्चस्व की जंग में की गई थी। इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। यमुनापार इलाके के 34 से अधिक दबंग चिह्नित किए गए हैं। इनकी सूची तैयार कर ली गई है। इन पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। एक-एक करके जेल भेजे जाएंगे। सूची में शिवम, भोला, मलिक, दीपक, वरुण, रोहित फौजी, आर्यन, राज बड़ा, कन्हैया, उदय, रमता, हिमांशु, विशाल, सनी परमार, दीपू, सूखा, विशाल जाटव के नाम हैं। उनके अलावा दूसरा गिरोह अरबाज उर्फ मंसूरी, कुलदीप, मोहित पंडित, आकाश प्रजापति, विष्णु पंडित, मनीष जाटव, आदिल, ऋषभ, अरमान, जहीर का भी पता चला है। इन सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की तैयारी कर चुकी हैं।

लखनऊ से निर्देश के बाद हिस्ट्रीशीटर का नाम शामिल

पुलिस का कहना है कि मृतक राज चाैहान की मां ने पुलिस को दो हिस्ट्रीशीटरों के नाम बताए हैं। उन्होंने भाजपा विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह के सामने भी एक का नाम लिया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अब इस हिस्ट्रशीटर का नाम भी लखनऊ से निर्देश मिलने पर सूची में शामिल कर लिया गया है। वह भी इलाके में अपना दबदबा कायम किए हुए है। राज चौहान से विवाद में वो भी शामिल था। पुलिस सभी के बारे में जानकारी जुटा रही है। यह पता किया जा रहा है कि वह कहां पर रह रहे हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000