बदमाशों ने घर में घुसकर व्यापारी की पत्नी की निर्मम हत्या, शव देख सिहर उठे लोग

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में लूट के बाद व्यापारी की पत्नी की निर्मम हत्या से हड़कंप मच गया। बदमाशों ने घर में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया। फिर बड़े आराम से मौके से फरार हो गए। वहीं, घर के अंदर खून से सना शव देख लोग सिहर उठे। अपार्टमेंट के लोग इस वारदात से खौफ में हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बता दें कि पूरा मामला थाना हाईवे इलाके के श्रीनाथ अपार्टमेंट का है। जहां प्लास्टिक व्यापारी पंकज जैन परिवार के साथ रहते हैं। रोजाना की भांति रविवार सुबह भी वह अपनी दुकान पर गए थे। घर पर उनकी पत्नी मणि जैन, उनके पिता और बच्चे थे। इसी बीच देर शाम घर में कुछ बदमाश घुस आए। अपार्टमेंट के लोग इस वारदात से खौफ में हैं। उन्होंने गार्ड पर ही शक जाहिर किया है। पुलिस ने उसे पूछताछ को हिरासत में ले लिया है, मगर वह कुछ भी साफ-साफ नहीं बता पा रहा है। पुलिस ने अपार्टमेंट के सीसीटीवी खंगाले, मगर उसमें हत्यारों के विषय में कुछ भी स्पष्ट देर रात तक नहीं हुआ। पुलिस को अंदेशा है कि कोई ऐसा व्यक्ति इस वारदात में शामिल है, जो कि यह अच्छे से जानता है कि अपार्टमेंट में सीसीटीवी कहां लगे हैं। वहीं पंकज जैन और उनका बेटा इस वारदात के बाद बदहवास हैं।

पुलिस ने उनसे जैसे-तैसे पूछताछ की। उन्होंने किसी से भी रंजिश होने की बात से मना किया है। इस वारदात ने पुलिस के सामने एक सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर वारदात वाले फ्लैट के एक कमरे में महिला के ससुर संतोष चंद जैन थे। अन्य फ्लैट्स के बीच भी अधिक दूरी नहीं है। बदमाशों ने महिला की नृशंस रूप से गला रेता और हाथ की कलाई काटी। इसके बाद कान और नाक का हिस्सा भी काट लिया। इतनी नृशंसता के बाद भी महिला की आखिर किसी ने चीख पुकार किसी ने कैसे नहीं हुई। पुलिस यह भी अंदेशा जता रही है कि शायद बदमाशों ने फ्लैट में घुसते ही महिला का गला रेता और हाथ की कलाई काटी। शायद बदमाशों के किसी साथी ने महिला का मुंह दबाया हो, जिससे की उसकी चीख भी न निकल सके और अन्य साथियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस द्वारा मामले की जाँच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तार की जाएगी। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000