बाइक सवार बदमाशों ने युवक को हाथापाई के दौरान मारी गोली घटना के बाद फायरिंग करते बदमाश हुए फरार 

जौनपुर में शुक्रवार को बाइक सवार 3 बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। हाथापाई के दौरान गोली युवक के पैर में लगी। वहीं, घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना सरपतहां थाना क्षेत्र के लोढ़िया मोड़ के पास की है। घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। असलहों से लैस थे बदमाश सरपतहां थाना क्षेत्र के पट्टीनरेंद्रपुर निवासी प्रज्वल सिंह ने बताया कि वह पट्टी जाने के लिए अपने दोस्तों के साथ बाहर खड़े थे। इसी बीच अपाचे बाइक पर सवार होकर 3 लोग उनकी तरफ आए। आरोप है कि अपाचे बाइक पर सवार लोगों के हाथ में पिस्टल और कट्टा था। बाइक सवार बदमाशों ने प्रज्वल और अन्य लोगों के साथ हाथापाई शुरू कर दी।

हाथापाई के दौरान ही बदमाशों की बंदूक से चली गोली उनके पैर में लग गई। बदमाश की 8-10 राउंड की फायरिंग से युवक के पैर में गोली लगने पर प्रज्वल और उनके दोस्त यादव बस्ती की तरफ भागने लगे। इसी बीच बाइक सवार बदमाश 8-10 राउंड फायरिंग कर भाग निकले। पैर में गोली लगने के कारण उपचार के लिए प्रज्वल को सुइथांकलां CHC ले जाया गया। बेहतर उपचार के लिए प्रज्वल को जिला अस्पताल लाया गया है। CO ने दी जानकारी मामले के बारे में जानकारी देते हुए सीओ शाहगंज अंकित कुमार ने बताया कि प्रज्वल सिंह के पैर में गोली लगी है। गोली मारने वाले व्यक्ति का नाम छोटू तिवारी निवासी चौबहां के रूप में सामने आ रहा है। छोटू और उसके साथ अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है। CO ने बताया कि मामला पीड़ित की तरफ से स्पष्ट नहीं किया जा रहा है। इलाज के बाद पीड़ित से पूछताछ की जाएगी और उसके साथ ही आरोपियों से भी पूछताछ होगी। इसके बाद ही यह पता लग सकेगा की गोली मारने के पीछे क्या कारण है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     तीन करोड़ का गांजा बरामद, अंतराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार     |     दिल दहलाने वाला हादसा: बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, कई घायल, परिवारों में मचा कोहराम     |     पूर्व विधायक पर जानलेवा हमले के विरोध में अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन; जानिए पूरा मामला     |     सुहागिन महिलाएं ले रही थीं विधवा पेंशन,अब होगी 22.86 लाख की वसूली,नोटिस हुआ जारी     |     हेड स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को सजा दिलवाने पुलिस अधिकारियों को एसपी ने किया सम्मानित,कहा-सभी बधाई के पात्र     |     काशी एक्सप्रेस में बम की सूचना से मच गया हड़कंप,पुलिस ने ली तलाशी,जंघई स्टेशन पर तीन घंटे खड़ी रही ट्रेन     |     दो करोड़ की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार,नेपाली ग्राहक को जा रहे थे बेचने     |     ‘सालों का बदला लिया’ देवर ने भाभी का सिर कलम किया, उसे लेकर सड़क पर घूमता रहा, थाने में किया सरेंडर     |     अर्टिगा कार और ट्रक की भीषण भिड़ंत, महिला समेत चार की दर्दनाक मौत, तीन घायल     |     हेट स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को 2 साल की सजा,अब जाएगी विधायकी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000