कोचिंग से लौट रही थी छात्रा घर युवक ने दिनदहाड़े मारी गोली CCTV कैमरे में हुआ कैद

राजधानी कोचिंग से घर लौट रही नौवीं कक्षा की एक छात्रा को एक सिरफिरे युवक ने गोली मार दी। 15 साल की बच्ची को गोली मारकर युवक फौरन फरार हो गया। गोली मारने की ये पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है। वहीं पुलिस इस वारदात को प्रेम-प्रसंग से जोड़कर देख रही है। वहीं इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। ये पूरा मामला बिहार के पटना का है। बताया जा रहा है कि गोली युवती के गले में लगी है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। छात्रा गोली लगने के कारण जमान पर गिर गई। घटना के बाद आसपास के लोग जमा हो गए और इलाज के लिए निजी अस्पताल भेजा गया। ये वारदात बेउर थाना इलाके के सिपारा का है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक लड़की का पीछा करते हुए नजर आ रहा है। लड़की जैसे ही एक गली में प्रवेश करती है, वह भी पहले ही गली में रुक जाती है।

इसके बाद युवक अपने साथ लाए झोले से बंदूक निकाल लेता है। जब लड़की आगे बढ़ती है तो पीछे से फायर कर देता है। अगर गोली सिर में लगी होती तो बच्ची की मौत हो सकती थी। बताया जा रहा है कि सिपारा क्षेत्र के इंद्रपुरी मोहल्ला स्थित गली नंबर-4 निवासी तेजा साव की बेटी (15 वर्ष) है। वह नौवीं कक्षा में पढ़ती है। कोचिंग क्लास से घर लौट रही थी। जैसे ही अपने घर की गली में घुसी, युवक ने गोली मार दी। पिता तेजा साव सिपारा बाजार में सब्जी बेचते हैं। उनकी पत्नी छोटे बच्चों को पढ़ाती हैं। घटना को लेकर पिता ने बताया कि वह सब्जी लाने मंडी गए थे। उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता। घटना को अंजाम देने वाले युवक को भी वे नहीं जानते। इधर, पुलिस का कहना है कि युवती से बयान लेकर युवक को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस ने यह भी कहा कि सीसीटीवी कैमरे से काफी जानकारी मिली है। गोली मारने वाला युवक पुलिस की हिरासत में होगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000