‘पुजारी आप ही हैं’, पूछकर बदमाशों ने छलनी कर दिया सीना, परिजनों में मचा कोहराम

यूपी के गाजीपुर में दो बदमाशों ने पूजा-पाठ का काम करने वाले पुजारी को गोली मार दी। इसकी जानकारी मिलते ही माैके पर शादियाबाद थाने की पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों से जानकारी लेने के साथ ही घायल को अस्पताल भेज दिया गया। गाजीपुर के शादियाबाद थाना क्षेत्र के सौरी ग्राम सभा में बीती रात लगभग एक बजे कुछ अज्ञात बदमाशों ने गांव निवासी बबलू राय उर्फ सोखा पर जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने उन पर गोली चला दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

गोली की आवाज सुनते ही परिवार के लोग नींद से जाग गए और मौके की ओर दौड़े। इसी दौरान दोनों हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। घायल बबलू राय जो पूजा-पाठ का कार्य करते हैं, को परिजनों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति गंभीर देख ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया।

परिजनों में मचा कोहराम

सूचना मिलते ही सीओ भड़कुड़ा चोब सिंह और थानाध्यक्ष शादियाबाद श्यामजी यादव पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। थाना प्रभारी श्यामजी यादव ने बताया कि घटना की तहरीर दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मिली है, जिनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

घायल बबलू राय ने बताया कि जब उन्होंने दो लोगों को आपस में बातचीत करते देखा और उनसे पूछा कि ‘कौन हैं?’, तो उनमें से एक ने कहा कि ‘पुजारी आप ही हैं?’, इतना कहते ही हमलावर ने दो गोलियां चला दीं। दोनों हमलावर पास में खड़ी बाइक से फरार हो गए। पुलिस ने पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया है और बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000