अपराधउत्तरप्रदेशप्रतापगढ़ प्रतापगढ़ में बदमाशों के हौसले बुलंद: ई-रिक्शा सवार महिला से पर्स छीनकर बदमाश फरार By Pratibha Rajdar On Oct 14, 2024 284 प्रतापगढ़। महेशगंज थाना क्षेत्र के भैरो पुर मछेहा हरदो पट्टी निवासिनी निशा पाल पत्नी प्रेम प्रकाश पाल सोमवार को अपने पति से प्रयागराज शहर जा रही थी मिलने। ई-रिक्शा पर बैठकर हीरागंज जाते समय रास्ते में झींगुर गांव स्थित सेनानी हॉस्पिटल के पास बाइक सवार बदमाशों ने उसका पर्स उस समय छीन लिया। जब वह ई-रिक्शा पर मोबाइल से बात कर रही थी। तभी उसका मोबाइल व पैसे रखे हुए पर्स को बदमाश छीनकर भाग निकले। महिला के रोने चिल्लाने से लोग इकट्ठे हो गए। सूचना पर पहुंची महेशगंज पुलिस ने घटना स्थल पर पीड़ित महिला से घटना के संबंध में जानकारी लिया। पुलिस ने पीड़ित महिला को किराए के लिए पांच सौ रुपया देकर प्रयागराज शहर भेजवाया। बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वह जब चाहते हैं जहां चाहते हैं धड़ल्ले से घटना को अंजाम देकर चले जाते हैं। देखना है पुलिस बदमाशों तक पहुंच पाती है या फिर मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है।प्रतापगढ़ जिले के महेशगंज थाना क्षेत्र के झींगुर स्थित हॉस्पिटल के पास का मामला। samachar 284 Share