नीले ड्रम से भी खाैफनाक हत्याकांड: ग्लांइडर से काटा शरीर, नाले और गंगा में बहाए टुकड़े; प्रेमी संग मिलकर पति की बेदर्दी से की हत्या

संभल। मेरठ में मुस्कान के द्वारा अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को काटकर ड्रम में घटना की तरह संभल के चंदौसी में भी एक पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर ही अपने पति का उसी बेदर्दी के साथ कत्ल किया है। हथौड़े व रॉड से वार कर पहले मारा, फिर ग्लाइंडर से शव के टुकड़े टुकड़े किए। गर्दन काटी, हाथ और पैर भी अलग किए। धड़ को नाले में फेंक दिया और बाकी अंगों को राजघाट गंगा में बहा दिया। इतना ही नहीं, घटना को अंजाम देकर पत्नी ने थाने में पति की गुमशुदगी भी दर्ज करवा दी।

संभल के चंदौसी में हुआ दिल दहला देने वाली घटना का राजफाश,

पुलिस के अनुसार 15 दिसंबर को नगर से सटे पत्रुआ गांव के नाले में एक क्षत-विक्षत और सड़ी-गली हालत में शव बरामद हुआ था। जिसमें सिर और हाथ-पैर नहीं थे। दो दिन बाद शव के कटे हुए एक हाथ पर “राहुल” नाम गुदा मिला, जिसके आधार पर शिनाख्त की दिशा में जांच आगे बढ़ी। इसी दौरान पता चला कि करीब एक माह पहले चुन्नी मोहल्ला निवासी रूबी ने अपने पति राहुल की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।जांच में सामने आया कि रूबी के मोहल्ले के ही गौरव से अवैध संबंध थे, जिसका राहुल लगातार विरोध कर रहा था। 18 नवंबर को राहुल ने रूबी और गौरव को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था।

नाले में फेंका धड़, गंगा में बहाए अन्य कटे हुए अंग

उस समय राहुल ने गौरव व रूबी के साथ मारपीट करते हुए मोहल्ले में बदनाम और नग्नावस्था में घुमाने की धमकी दी थी, तभी रूबी व प्रेमी गौरव ने राहुल पर हमला कर दिया था और फिर हत्या की साजिश रची। हत्या के बाद शव के टुकड़े करने के लिए गौरव ने 19 नवंबर को ग्लाइंडर खरीदा। रूबी बाजार से पॉलीथिन का बैग खरीदकर लाई। सिर और हाथ-पैरों को बैग में भरकर गंगा में फेंक दिया गया, जबकि धड़ को पत्रुआ गांव के नाले में फेंक दिया गया, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया था, लेकिन सिर व हाथ पैर गंगा में बह गए हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000