ससुराल पहुंची नई नवेली दुल्हन जेवरात समेट प्रेमी संग हुई फरार, दूल्हे ने दुल्हन के खिलाफ थाने में दी तहरीर

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में शादी से विदा होकर ससुराल पहुंची नई नवेली दुल्हन मौका पा कर सोने चांदी के जेवरात और 30 हजार की नकद लेकर फरार हो गई है। जिससे दूल्हे पक्ष में हड़कंप मच गया है। मामला रैपुरा थाना क्षेत्र के कपूरी गांव का है जहां अशोक नाम के युवक की शादी मऊ तहसील के शिकरी गांव की रहने वाली निशा नाम की युवती से तय हुई थी। शादी तय होने के साथ ही 18 अप्रैल डेट भी फिक्स हो गई।

बस फिर क्या था 18 अप्रैल को दूल्हा अशोक कुमार बड़े ही धूमधाम से गाजे-बाजे के साथ बरात लेकर दुल्हन निशा के घर पहुंचा। नेगचार के साथ शादी भी संपन्न हुई थी और अगले दिन बारात विदा होकर दुल्हन को लेकर वापस घर लौट आई। दूल्हे पक्ष के लोग आगे की रस्मों को पूरा करने पर जुटे हुए थे तभी रात करीब 8 बजे दुल्हन जेवरों और 30 हजार की नकद लेकर पीछे के गेट से फरार हो गई। जब लड़के पक्ष के परिजन नेगचार के लिए दुल्हन को कमरे में लेने के लिए पहुंचे तो दुल्हन गायब थी। उन्होंने जेवरों से भरे बक्से को देखा तो जेवर और नकद गायब थे।

पीड़ित दूल्हे और उसके परिजनों ने दुल्हन को ढूंढने की बहुत कोशिश की। उसका कहीं सुराग नहीं लगा, जिसके बाद पीड़ित दूल्हे ने लुटेरी दुल्हन के खिलाफ थाने में शिकायत कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुल्हन के माता-पिता से पूछताछ की। पीड़ित दूल्हे का कहना है कि उसकी दुल्हन ने क्यों ऐसा किया उसे नहीं पता। शादी के पहले उसकी बात होती थी उसने कभी उससे कुछ नहीं कहा।

बरात के लौटने के बाद दुल्हन लगातार फोन पर बात कर रही थी और कह रही थी कि वह अपने घर पर बात कर रही है। रात में मौका पाकर जेवर और नकद लेकर दुल्हन गायब हो गई। वही इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी का कहना है कि दूल्हे पक्ष की तरफ से दुल्हन के जेवर और नकद लेकर फरार होने की सूचना मिली है। पुलिस को आशंका है कि दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हुई है। पुलिस के मुताबिक जल्द ही मामले की जांच के बाद आरोपी दुल्हान को पकड़ लिया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सुप्रीम कोर्ट से अब्बास अंसारी को राहत, गाजीपुर में रुक सकेंगे सुभासपा विधायक     |     दिनदहाड़े लूट से दहशत; लुटेरों ने सराफ कारोबारी की कनपटी पर रखा तंमचा, लाखों के गहने और नकदी लूटकर फरार     |     गोद में बिठाकर डांसर के साथ अश्लीलता करते नजर आए भाजपा नेता, वीडियो हुआ वायरल     |     शादी के 15 दिनों बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, TMH अस्पताल में शव छोड़ भागे ससुरालवाले, दहेज हत्या का केस दर्ज     |     मंत्री जी की मुसीबत नहीं हो रही कम, सुप्रीम कोर्ट ने भी लगाई फटकार     |     4 साल की बच्ची का मनसा देवी मंदिर के पास टनल में मिला शव, रेप के बाद हत्या की आशंका     |     ग्राम सभा दामोदर पुर उर्फ तिवारी पुर के कार्यवाहक प्रधान बने त्रिलोकी नाथ तिवारी     |     कोल्ड ड्रिंक के पैसे को लेकर बवाल, दुकानदार और बजरंग दल कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, कई घायल     |     पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, आधा दर्जन उप निरीक्षकों समेत 49 पुलिसकर्मियों का तबादला     |     बहन के घर शादी समारोह से लौट रहे परिवार को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर,मासूम समेत 5 की गई जान, 8 गंभीर घायल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000