भाजपा नेता द्वारा की गई धोखाधड़ी में जिला सुरक्षा संगठन का पदाधिकारी भी बराबर का भागीदार, लाखों की ठगी का है मामला

भाजपा अल्पसंख्क प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अजादार हुसैन और उसका सहयोगी जिला सुरक्षा संगठन का पदाधिकारी अब्बास अहमद उर्फ जाहिद नेता पर लाखों रुपए की ठगी का मामला कोतवाली नगर में दर्ज हुआ है। दोनों ने मिलकर बीस लाख रुपए की जमीन का एग्रीमेंट धोखाधड़ी से दो लाख रुपए में करा डाला। पीड़ित कोतवाली पहुंचा तो दोनों ठगों की धौंस के चलते वहां मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। अंत में सीजेएम के आदेश पर धारा 419, 420, 467, 468, 471, 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ। चार दिन बीत गए लेकिन कोतवाली पुलिस आरोपियों को शरण देती दिखाई दे रही है।

कोतवाली नगर के गभड़िया मोहल्ले की निवासी फूलकली पत्नी घेर्राऊ प्रजापति ने तुराबखानी गांव निवासी अजादार हुसैन व नगर के खैराबाद हुसैनी हाल निवासी अब्बास अहमद उर्फ जाहिद नेता आरोप लगाया है कि पति से इन लोगों ने पैतृक दो बिस्वा भूखंड का बीस लाख रुपये में सौदा किया। एग्रीमेंट के लिए रजिस्ट्री कार्यालय ले गए और मात्र दो लाख रुपये में धोखाधड़ी से इन लोगों ने बैनामा करा लिया। कब्जा छोड़ने के लिए दोनों आरोपी दबाव बनाने व कब्जा न छोड़ने पर हत्या करवा देने की धमकी देने लगे। पीड़िता ने कोतवाली में शिकायत किया लेकिन सत्तारूढ़ दल व जिला सुरक्षा संगठन के दबाव के चलते उसकी सुनी नहीं गई। तब वो कोर्ट में न्याय मांगने पहुंची।

सीजेएम सपना त्रिपाठी ने प्रकरण का संज्ञान लिया और पुलिस को एफआईआर दर्जकर निष्पक्ष जांच के आदेश दिए। बीते एक अक्टूबर को अपराध संख्या 1035/2023 पर अजादर हुसैन व सह आरोपी अब्बास अहमद उर्फ जाहिद नेता के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। सूत्रों की माने तो विवेचक ने आरोपियों से हाथ मिलाकर चार बीत जाने के बाद भी उन पर कार्रवाई नहीं की। जिसको लेकर पीड़िता ने उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000