संचालक के भतीजे को आधी रात को घर से बुलाकर दबंगों ने मारी गोली, युवक की हालत गंभीर

जौनपुर जिले में दबंगों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि टेंट हाउस संचालक के भतीजे को घर से बुलाकर गोली मार दी। इससे युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। जौनपुर जिले के मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुजार में टेंट हाउस संचालक के भतीजे धीरज यादव (22) को बुधवार की रात गोली मार दी गई। बदमाशों ने फोन कर घर से बुलाने के बाद वारदात को अंजाम दिया। घायल की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए  रेफर कर दिया है। जहां हालत नाजुक बनी हुई है।

क्या है पूरा मामला

देवरिया निवासी राजेंद्र यादव का भतीजा धीरज मुंबई में काम करता है। घर में आयोजित शादी में शामिल होने के लिए इन दिनों आया हुआ है। परिजनों के मुताबिक रात में फोन आया, जिसके बाद घर से वह निकला। उधर, मुजार में बदमाशों ने उसे गोली मार दी। एसएसपी ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि धीरज को सिकरारा निवासी राजा पासी और कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली मारने की सूचना प्राप्त हुई थी, सूचना पर तत्काल थाना पुलिस पहुंच गई।

घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया गया है। परिजनों की तहरीर पर राजा पासी और कुछ अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध हत्या के प्रयास की धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में घटना के अनावरण के लिए तीन टीमों का गठन किया गया। साथ ही टीमों के संयुक्त प्रयास से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त असलहे को बरामद किया गया है। प्रभारी निरीक्षक मछलीशहर को निर्देशित किया गया कि सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई करें। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000