बागपत में नजर आई सीएम योगी और जयंत की जोड़ी, किसानों को साधते हुए दी चुनावी रणनीति को धार

बागपत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को बागपत पहुंचे।सीएम ने गेटवे इंटरनेशनल स्कूल के मैदान में विजय शंखनाद रैली को संबोधित किया। सीएम ने कहा कि ये वही भूमि है जहां से अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध महाभारत की नींव पड़ी थी। 5 हजार साल पहले भगवान श्रीकृष्ण ने हस्तिनापुर के राजदरबार में जाकर पांडवों के लिए जिन पांच गावों की मांग की थी, उनमें से एक बागपत भी था। मगर दुर्योधन वह भी दे न सका, आशीष समाज की ले न सका। इसलिए महाभारत तो होना ही था।

सीएम योगी ने भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के संयुक्त प्रत्याशी डॉ राजकुमार सांगवान के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वीरों और स्वतंत्रता सेनानियों की धरती बागपत को नमन किया। सीएम ने कहा कि भारत माता के महान सपूत और पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की पावन धरा पर आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।इस बार हमारे लिए ये चुनाव और भी महत्व का हो जाता है। पहली बार किसानों के मसीहा के रूप में चौधरी चरण सिंह को भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न प्राप्त हुआ है।ये न केवल कोटि कोटि अन्नदाताओं का सम्मान है, बल्कि यूपी वालों का गौरव भी है। प्रधानमंत्री मोदी का आभार, जिन्होंने चौधरी साहब के मूल्यों और आदर्शों को ध्यान में रखा और अन्नदाताओं के मुद्दों को राजनीतिक एजेंडे का हिस्सा बनाया और किसान के हित में कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया।

सीएम योगी ने कहा कि बागपत में 26 अप्रैल को चुनाव होना है। भाजपा और रालोद ने मिलकर बागपत के लिए एक योग्य प्रत्याशी दिया है।रालोद प्रमुख जयंत चौधरी को इसके लिए विशेष धन्यवाद, जिन्होंने एक सामान्य व्यक्ति को बागपत से टिकट दिया है। डॉ राजकुमार सांगवान ने चौधरी चरण सिंह के जीवन मूल्यों को अपनाया है। इनके लिए अभी से यहां चुनावी गर्मी देखने को मिल रही है। सीएम ने कहा कि इस गर्मी को 26 अप्रैल तक आते आते और ज्यादा बढ़ाना है।

सीएम योगी ने वर्तमान सांसद डॉ सत्यपाल सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों में व्यतीत किया, मगर बागपत का सांसद बनते ही वो यहां के विकास के लिए प्रण-प्राण से जुट गये। बागपत के लिए विकास की योजनाओं को उन्होंने दौड़ धूप करके 24 घंटे के अंदर दिल्ली और लखनऊ से पास कराया।

सीएम योगी ने कहा कि बागपत पांच हाईवे से जुड़ रहा है। यहां हर घर नल योजना प्रभावी रूप से लागू हो रही है। गन्ना किसानों को गन्ना मूल्यों के भुगतान के लिए 5-10 साल इंतजार नहीं करना पड़ रहा है। अब मात्र एक हफ्ते में ही गन्ना मूल्यों का भुगतान किया जा रहा है।

सीएम योगी ने कहा कि बिना विकास के भावी पीढ़ी को उज्जवल भविष्य नहीं दे सकते। बागपत में विकास के लिए रालोद का नल और बीजेपी का कमल जरूरी है। सीएम ने पिछली सरकारों पर आरोप लगाया कि पहले बागपत का नौजवान सड़कों पर दौड़ता रह जाता था और जब सरकारी नौकरी की बारी आती थी तब उसे छंटनी करके बाहर कर दिया जाता था।

सीएम योगी ने कहा कि आज देश पीएम मोदी के नेतृत्व में दुनिया की बड़ी ताकत बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है। आतंकवाद और नक्सलवाद खत्म हुआ है, बहन-बेटी और व्यापारी सुरक्षित हुए हैं। व्यापार बढ़ा है और निवेश का माहौल बना है। किसी ने भी नहीं सोचा था कि देश और प्रदेश में इतने सारे कार्य होंगे। अब बागपत की जनता को यहां चुनाव की गर्मी को बढ़ाना होगा।फिर एक बार मोदी सरकार का संकल्प लेना होगा और मोदी सरकार के लिए बागपत से राजकुमार सांगवान को जिताने की आवश्यकता है।

सीएम योगी ने कहा कि निर्वाचन क्षेत्र तीन जनपद में फैला हुआ।ऐसे में हमारे प्रत्याशी डॉ राजकुमार सांगवान घर-घर नहीं जा पाएंगे। बीजेपी कार्यकर्ताओं को भी डॉ राजकुमार सांगवान बनकर घर-घर जाना होगा। भाजपा और लोकदल के कार्यकताओं को परस्पर समन्वय बनाकर आगे बढ़ना होगा। विकास की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए हम सभी को प्राण-प्रण से जुटना होगा। सीएम ने पहले मतदान, फिर जलपान का आह्वान भी किया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000