फैक्ट्री के जहरीले पानी ने ली 25 भेड़ों की जान, मौत के बाद लगा कंपनी पर ताला व पुलिस के हिरासत में फैक्ट्री संचालक

ग्रेटर नोएडा की दनकौर कोतवाली क्षेत्र में एक और लापरवाही और फैक्ट्री से जहरीला पानी निकालने का मामला सामने आया है। फैक्ट्री से निकलने वाला जहरीला दूषित पानी पीने से 25 भेड़ों की मौत हो गई है, जबकि 50 से ज्यादा भेड़ें गंभीर हालत में हैं।

इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और एक बार फिर पर्यावरण और औद्योगिक लापरवाही पर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, राजस्थान निवासी बाला सिंह जोगी अपने परिवार के साथ दनकौर कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर गुर्जर गांव में रहते हैं और करीब 100 भेड़ों को पालकर अपना जीवन-यापन करते हैं।

सोमवार सुबह जब वह अपनी भेड़ों को चराने महमूदपुर गांव के पास बनी एक फैक्ट्री के नजदीक पहुंचे, तो वहां फैक्ट्री से निकलने वाला दूषित पानी जमा हुआ था। इसी दौरान भेड़ों ने वह पानी पी लिया। कुछ ही देर बाद भेड़ों की हालत बिगड़ने लगी और देखते ही देखते 25 भेड़ों ने दम तोड़ दिया।

फैक्ट्री संचालक हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही दनकौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री संचालक को हिरासत में ले लिया। इसके बाद प्रशासन को भी सूचना दी गई। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और दूषित पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए, साथ ही फैक्ट्री को फिलहाल सील कर दिया गया है।

फैक्ट्री से निकलता है कैमिकल वाला पानी

पीड़ित का कहना है कि इस फैक्ट्री में एल्यूमिनियम और वाहनों के उपकरणों को केमिकल के जरिए गलाने का काम किया जाता है। आरोप है कि फैक्ट्री से निकलने वाला जहरीला केमिकल युक्त दूषित पानी खुले में छोड़ा जा रहा है, जो आसपास के इलाके में फैल रहा है। ग्रामीणों ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं कि पिछले तीन वर्षों से यह फैक्ट्री संचालित हो रही है और गांव के पानी को दूषित कर रही है।

थाना प्रभारी दनकौर मुनेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। प्रशासन को इसकी सूचना दे दी गई है। प्रशासन की टीम ने नियमों के तहत मौके पर पहुंचकर पानी के सैंपल एकत्र किए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल फैक्ट्री संचालक से पूछताछ की जा रही है और प्रशासन की मौजूदगी में फैक्ट्री को सील कर दिया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000