रूपये लेकर शादी करने और चुपके से माल बटोरकर रफूचक्कर होने वाली दूल्हन को पुलिस ने वादी पक्ष की सूचना पर किया गिरफ्तार

गैर शादी-शुदा लोगों से शादी कर ऐंठती थी रकम, पहले भी कर चुकी है कई शादियां…

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद रूपये लेकर शादी करने और चुपके से माल बटोरकर रफूचक्कर होने वाली दूल्हन को शिकोहाबाद पुलिस ने वादी पक्ष की सूचना पर रविवार को आखिर पकड़ ही लिया, जिसने शादी का खेल खेलते हुए अब तक कई लोगों को अपना शिकार बनाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना शिकोहाबाद के अंतर्गत पथवारी गली स्थित मंदिर के पीछे रहने वाले वाले वादी पक्ष के राजू पुत्र नरेश शर्मा की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए महिला उपनिरिक्षक रजनी वर्मा ने अभियुक्त रिया मिश्रा पुत्री किशन लाल को एटा चौराहा से गिरफ्तार कर लिया। महिला उपनिरिक्षक रजनी वर्मा ने बताया कि अभियुक्त रिया मिश्रा पर फर्जी शादी करने के कई मुकदमें चल रहे हैं और यह कभी पकड़ में नहीं आई। आईपीसी के तहत मुकदमा अपराध संख्या- 494 / 22 धारा- 420′ 120 बी- 494 ‘506 पंजीकृत किया गया है। जिसमे शिकोहाबाद थाना की पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जिस पर उसके पति ने लुटेरी दुल्हन होने का आरोप लगाया था। पुलिस ने जांच में महिला को दोषी पाया, जिसके बाद पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

मोहल्ला खेड़ा निवासी राजू शर्मा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी। जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मामले को थाना भेजा और जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच की। जांच में महिला दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने रविवार को महिला को गिरफ्तार कर लिया। राजू ने बताया था कि बिचौलिए ने उससे 1 लाख 20 हजार रुपये लेकर रिया मिश्रा के साथ शादी कराई थी। शादी के कुछ दिन बाद रिया अपने घर चली गई और फिर दो माह बाद आई। इसके बाद उसे जानकारी हुई कि उसने अलीगढ़ निवासी हरेंद्र उर्फ कालू से भी शादी की थी। जिसमें रिया ने उससे दो लाख रुपये लिए थे। इतना ही नहीं तीसरे व्यक्ति से उस पर दो बच्चे भी हैं। उसने पत्नी पर आरोप लगाया था कि वह गैर शादीशुदा लोगों को फंसा कर उनसे रुपये एंठती है। उसकी पत्नी रिया एक संगठित गिरोह चलाती है। जिसके बाद पुलिस ने उस पर कार्रवाई करते हुए महिला रिया मिश्रा को एटा चौराहा से गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     शहादरा में हाई-टेंशन पोल पर चढ़ा व्यक्ति,कहा- पीएम मोदी, सीएम और चीफ जस्टिस से बात कराओ     |     दिवाली से पहले दिल्ली बनी गैस चेंबर, कई इलाकों में AQI पहुंचा 400 के पार, हवा में घुला जहर     |     दिल्ली-एनसीआर में GRAP-II के लागू होते ही लोगों की जेब पर दिखा असर, दोगुनी कर दी गई पार्किंग फीस     |     धरती के भगवान खेलते रहे क्रिकेट, पिता को टरकाता रहा स्टाफ, बुखार से मासूम बच्ची ने पिता की गोद में तोड़ा दम     |     यूपी विस उपचुनाव:भाजपा ने करहल में अखिलेश के भतीजे के सामने चला जीजा वाला दांव, जानें क्या बन रहे हैं समीकरण     |     यूपी विस उपचुनाव:बसपा ने जारी की अपने प्रत्याशियों की लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट     |     यूपी विस उपचुनाव:करहल से लालू और मुलायम के दामादों के बीच होगा चुनावी मुकाबला     |     यूपी विस उपचुनाव:कांग्रेस के इनकार के बाद सपा ने बाकी बची 3 सीटों पर उतारे उम्मीदवार     |     झारखंड विधानसभा चुनाव: झामुमो ने जारी की 5 प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट, चमरा लिंडा को दिया टिकट     |     झारखंड विधानसभा चुनाव:असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा ऐलान,सरकार बनने पर हुसैनाबाद बनेगा जिला, राम या कृष्ण के नाम पर होगा नामकरण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000