हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गए दारोगा को भीड़ ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, छुड़ा लिए दो बदमाश

बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गए दारोगा को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। जहां आनन फानन में उन्हें साहेबगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज कराया गया। इतना ही नहीं हमला कर भीड़ ने दो गिरफ्तार बदमाशों को पुलिस ने छुड़ा लिया।

दरअसल, बिहार में पुलिस पर हमले का सिलसिला थम नहीं रहा। राज्य के अक्सर रेड या गिरफ्तारी करने गई पुलिस और इसके अधिकारी बदमाशों के हत्थे चढ़ जाते हैं और मारपीट के साथ साथ जानलेवा हमले के शिकार बन जाते हैं। ऐसे में ताजा मामला बिहार के मुजफ्फरपुर का है। जहां  जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के नवलपुर गांव में उग्र ग्रामीणों ने सादे लिबास में शातिरों को पकड़ने गए दारोगा पुनीत कुमार पर जानलेवा हमला कर दिया। भीड़ ने उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और दो हिस्ट्रीशीटर को छुड़ा लिया।

वहीं, इस घटना में दारोगा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आनन फानन में उन्हें साहेबगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। सरकारी अस्पताल में उनका इलाज कराया गया गया। घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल को बुलाया गया। सर्च ऑपरेशन कर पुलिस ने छह युवकों को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के वरीय अधिकारियों ने कहा है कि पुलिस पर हमले के आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

बताया जाता है कि कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए दारोगा पुनीत कुमार अपनी टीम के साथ  सादे लिबास में पहुंचे थे। दारोगा को ग्रामीणों ने चोर-चोर का हल्ला कर घेर लिया। इस बीच दारोगा ने दो हिस्ट्री शीटर को भी दबोच लिया था। जिन्हें ग्रामीणों ने पुलिस से मुक्त करा दिया। भीड़ से घिरे दारोगा को पूर्व मुखिया के बेटे ने बीच-बचाव कर निकाला।

इसके बाद दारोगा ने थाने में कॉल कर अतिरिक्त बल बुलाया। बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी पहुंचे, तो सड़क पर जमे लोगों से झड़प हो गई। इसमें दो पुलिस कर्मियों को हल्की चोट आई है। पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ दिया। घटना में ग्रामीण भी घायल हैं। हमला में शामिल नवलपुर गांव के ही नीरज कुमार, सूरज कुमार, सुमंत कुमार, सतीश कुमार, रामपुकार और नंदू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। इधर, सिटी एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि पुलिस पर हमला के आरोप में छह युवक पकड़े गए हैं। उससे पूछताछ की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़:पेट्रोल पंप के पास खड़ी एंबुलेंस में आग लगने के बाद फटा सिलिंडर, एक घायल     |     दिल्ली की कच्ची कॉलोनियां कितनी पक्की, बिजली मीटर को लेकर सीएम आतिशी के ऐलान का क्या हैं मायने     |     पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने दलित महापौर चुनने का किया आह्वान, चुनाव को लेकर ये बोला     |     दिल्ली में अब बिजली कनेक्शन के लिए NOC की नहीं जरूरत, आप सरकार का फैसला     |     प्रतापगढ़: पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर थाने में नियुक्त एक उप निरीक्षक और आरक्षी को किया गया निलंबित     |     रिसेप्शन में लग रहे थे नृतकियों के ठुमके, पुलिस पहुंची तो मची भगदड़     |     मिल्कीपुर सीट: चुनाव याचिका वापस लेने की अपील पर हाईकोर्ट में सुनवाई कल, अवधेश प्रसाद के खिलाफ दायर है याचिका     |     युवती की हत्या कर शव को बोरे में भरकर फेंका, नहीं हो सकी शिनाख्त     |     पुरानी रंजिश में भाजपा विधायक के मामा की गोली मारकर की थी हत्या, 27 दिन बाद हुआ खुलासा, आरोपी भेजा गया जेल     |     चेहरा तेजाब से जलाया, प्राइवेट पार्ट भी काटा, प्रेम प्रसंग में युवक की निर्मम हत्या     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000