शादी में नाना के घर आये प्रधानाचार्य की गोली मारकर हत्या, मध्यरात्रि में सोते समय सिर में मारी गोली

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के छपिया थाना क्षेत्र के चांदारत्ती गांव में नाना के घर शादी समारोह में शामिल होने आए निजी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार यादव की रविवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई।सूचना मिलने पर पहुंची छपिया पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मामा की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। चांदारत्ती गांव के रहने वाले मृतक के मामा आज्ञाराम यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके घर में शादी थी। शादी समारोह में शामिल होने के लिए उनके भांजे 32 वर्षीय दिनेश कुमार यादव आए थे।दिनेश सिसहनी गांव स्थित श्री सीडी यादव इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य के पद पर तैनात थे।

रविवार की रात परिवार के सभी लोगों ने दिनेश के साथ भोजन किया। इसके बाद सभी सोने चले गए। दिनेश दुकान पर सोने के लिए चला गया। देर रात सिसहनी गांव के ही रहने वाले अजय वर्मा व राज सिंह पहुंचे और दिनेश के सिर में गोली मार दी। बगल में सो रहे दिनेश के भाई उमेश यादव व धर्मेंद्र यादव ने दोनों आरोपियों को भागते समय देखा। इसकी सूचना दोनों ने परिजनों को दी। घटना की जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंचीदिनेश को नजदीकी अस्पताल के नाते सीमावर्ती बस्ती जिले के सीएचसी गौर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हत्या की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक छपिया सतेंद्र वर्मा, प्रभारी निरीक्षक खोड़ारे मनोज पाठक और सीओ मनकापुर राजेश कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर गई थी। घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है। मृतक के मामा की तहरीर पर दो आरोपियों के विरुद्ध नामजद मुकदमा कायम किया गया है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दूसरे की तलाश की जारी है।

बता दें कि सिसहनी गांव स्थित श्री सीडी यादव इंटर कॉलेज में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया था। इसमें देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रम छात्र-छात्राएं प्रस्तुत कर रहे थे। गांव के ही रहने वाले दबंग अजय वर्मा अपने साथी के साथ कार्यक्रम में पहुंचा और हूटिंग करने लगा। इस पर प्रधानाचार्य दिनेश कुमार यादव और विद्यालय स्टाफ ने विरोध किया। अजय ने रौब गालिब करने की नीयत से बच्चों के बीच तमंचा निकालकर हवा में लहराया। विवाद बढ़ने पर दिनेश कुमार यादव ने पुलिस को सूचना दी। छपिया थाने की पुलिस ने आरोपी अजय का शांतिभंग में चालान कर दिया था। इसी बात की खुन्नस को लेकर हत्याकांड को अंजाम देने औरक्षअन्य बिंदुओं पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000