झोलाछाप चला रहा था अवैध हाॅस्पिटल,करता था मरीजों का ऑपरेशन, स्वास्थ्य विभाग ने सील किया हाॅस्पिटल

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में अवैध अस्पतालों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को बांकेगंज में अवैध रूप से संचालित नवजीवन हॉस्पिटल को सील कर दिया है। हाॅस्पिटल को एक झोलाछाप चला रहा था। झोलाछाप खुद ही मरीजों की जांच, इलाज और ऑपरेशन तक करता था। अवैध रूप से चल रहे हाॅस्पिटल की जानकारी मिलने पर सीएचसी अधीक्षक डॉ एसके नरवरिया ने मंगलवार को पुलिस के साथ हाॅस्पिटल पर छापा मारा।जहां पांच-छह मरीज मिले। हाॅस्पिटल में भर्ती के लिए चार बेड, ऑपरेशन थियेटर और उपकरण भी मिले। अधीक्षक ने हाॅस्पिटल का लाइसेंस और प्रमाणपत्र मांगा तो संचालक दिखा नहीं सका। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए अधीक्षक ने मरीजों को बाहर निकाला और हाॅस्पिटल को सील कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार‌ हाॅस्पिटल चलाने वाला राम सदन राठौर काफी दिनों से लोगों का इलाज कर रहा था। लगभग दो महीने पहले राम सदन ने हाॅस्पिटल खोला था, जिसे अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस भी किया, लेकिन वह किसी प्रशिक्षित डॉक्टर की सेवाएं लिए बिना खुद ही लोगों का इलाज और ऑपरेशन करता रहा। सीएचसी अधीक्षक डॉ एसके नरवरिया ने बताया कि कार्रवाई के दौरान हाॅस्पिटल संचालक अपना कोई मेडिकल प्रमाणपत्र नहीं दिखा सका और न ही हाॅस्पिटल खोलने का अनुमति पत्र या लाइसेंस दिखा पाया। हाॅस्पिटल किराये पर मकान लेकर खोला गया था। इसे सील कर दिया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000