लुटेरी दुल्हन साथ लेकर चलती थी पंडित और मौलवी,हिंदू से लेकर मुस्लिम तक की 20 शादी,जो मिला उसी से किया विवाह

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है,जिसका कारनामा सुनकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।गिरोह एक ऐसी लुटेरी दुल्हन का है,जिसने तीन साल में 15 से अधिक विवाह और 6 से अधिक निकाह और लाखों की लूट की।गिरोह में निकाह कराने वाले मौलवी,विवाह कराने वाले पंडित,कन्या दान के लिए दुल्हन के माता-पिता भी थे।इस गिरोह ने यूपी,हरियाणा,राजस्थान और मध्य प्रदेश तक हिंदू और मुस्लिम दूल्हों को शिकार बनाया है।

शादी के बाद लुटेरी दुल्हन माल बटोरकर विदाई के समय फरार हो जाती थी।अगर उस समय मौका नहीं मिलता था तो दूल्हे के साथ ससुराल जाती और फिर सुहागरात मनाने से पहले गहने जेवर बटोरकर भाग जाती थी।एक दो मामलों में तो ये लुटेरी दुल्हन शादी के दो तीन दिन बाद तक ससुराल में रही,जब भागने का मौका नहीं मिला तो माता पिता का किरदार निभाने वाले जालसाज आकर विदाई करा ले जाते थे।

बता दें कि बीते कुछ सालों में इस तरह की घटनाओं में बड़ी तेजी आई है।हरियाणा और राजस्थान में शादी करने के इच्छुक लड़कों को जाल में फंसाकर शादी करने और उन्हें लूटकर भाग जाने के बहुत मामले सामने आए हैं।हाल ही में प्रयागराज में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था।राजस्थान के अलवर के रहने वाले युवक ने शिकायत की थी। पुलिस इस मामले की जांच कर ही रही थी कि एक गोपनीय इनपुट मिला,जिसमें बताया गया कि प्रयागराज के खुल्दाबाद में इस गिरोह के लोग मौजूद हैं।

इस इनपुट पर पुलिस ने दबिश देकर घनश्याम नगर रेलवे क्रॉसिंग पैदल पुल के पास से एक युवती को गिरफ्तार किया। युवती की पहचान करेली में रहने वाली शहाना के रूप में हुई। इस युवती की निशानदेही पर पीपलगांव से निशा और प्रीति, झूंसी से ममता भारतीय,शाहगंज के आसिफ और मोहम्मद जैनुल,राजस्थान के अलवर से श्रीराम गुर्जर को गिरफ्तार किया है।श्रीराम इस गिरोह का मास्टर माइंड है,गिरोह में श्रीराम शिकार तलाशने से लेकर वारदात की रूप रेखा तय करने का काम करता था।

इस गिरोह के जालसाज तीनों राज्यों में ऐसे युवाओं की तलाश करते थे,जिनकी शादी नहीं हो पा रही थी।जैसे ही ऐसा कोई युवक मिलता,ये अलग-अलग माध्यमों से उससे संपर्क करते और शादी कराने का झांसा देते थे। इसके बाद युवक को लड़की दिखाई जाती थी और फिर दूल्हा हिंदू हो तो शादी का और मुस्लिम हो तो निकाह का कार्यक्रम रखा जाता था।इसमें जालसाज खुद पंडित और मौलवी बनते थे।तीन साल में इस गिरोह ने 20 से अधिक शादियों को अंजाम दिया है।

पुलिस की पूछताछ में लुटेरी दुल्हन और उसके साथियों ने बताया कि भरसक कोशिश होती थी कि शादी के तत्काल बाद ही दुल्हन सारा नगदी जेवर समेट कर फरार हो जाए,यदि ऐसा संभव नहीं हो पाता तो दुल्हन विदाई के बाद बीच रास्ते में किसी बहाने से गाड़ी रुकवाती और फरार हो जाती थी,यदि इस दौरान भी मौका नहीं मिला तो ससुराल जाकर सुहागरात से ठीक पहले फरारी की कोशिश करती थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000