चलती ऑटो से छात्रा से मोबाइल छीनने वाला झपटमार की पुलिस मुठभेड़ में हुआ ढेर, वारदात के 50 घंटे बाद छात्रा की भी हुई मौत

गाजियाबाद। जिले में स्थित NH-9 पर शुक्रवार को झपटमारों में मोबाइल लूट के दौरान ऑटो से गिरकर घायल हुई छात्रा कीर्ति की रविवार को मौत हो गई। अब इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लुटेरे  जितेंद्र उर्फ जीतू को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के बाद बदमाश घायल हो गया था। घायल अवस्था में पहले उसके सीएचसी डासना में भर्ती कराया, जहां से उसको संजय नगर के संयुक्त  अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन स्थिति में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने बदमाश को जिला एमएमजी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीएमएस डाक्टर मनोज कुमार चतुर्वेदी के मुताबिक, लुटेरे के शरीर में कई गोलियों के निशान है। डीसीपी ग्रामीण विवेक ने बताया कि रविवार आधी रात के बाद करीब दो बजे गंग नहर पटरी मार्ग पर चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों ने बाइक सवार दो लोगों को रुकने का इशारा किया तो दोनों भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर  बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें एक दारोगा को  गोली लग गई। जवाबी कार्रवाई में जितेंद्र उर्फ जीतू को गोली लगी, जबकि उसका दूसरा साथी फरार हो गया। जीतू को अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उसे तीन गोली लगी थीं। जीतू व उसके साथी की ओर से चलाई गई गोली दारोगा भानु प्रकाश को लगी है, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बदमाश पर चोरी और लूट के थे 12 मुकदमे….

पुलिस ने यह भी बताया कि जीतू के खिलाफ लूट और चोरी के 12 मुकदमे दर्ज हैं। थाना मसूरी से उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई हो चुकी है। छात्रा से लूट के मामले में डीसीपी ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बता दें की शुक्रवार को 19 वर्षीय कीर्ति का मोबाइल छीनते समय वह आटो से गिरकर घायल हो गई थी। रविवार को उपचार के दौरान कीर्ति की मौत हो गई। कीर्ति हादसे के बाद से ही वेंटिलेटर पर थी और 50 घंटे इलाज के बाद रविवार देर शाम को सात बजकर 40 मिनट पर दम तोड़ दिया।   वहीं, पुलिस विभाग ने इस मामले में लापरवाही को  लेकर मसूरी थाने के एसएचओ रविंद्र चंद पंत को निलंबित कर दिया और थाने में तैनात इंस्पेक्टर तनवीर आलम और पुनीत कुमार को लाइन हाजिर कर दिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000