वर्दी का रौब सिगरेट का पैसा मांगने पर सिपाही ने दुकानदार को पीटा वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल एसएसपी ने किया निलंबित एफआईआर दर्ज

जौनपुर। वर्दी का रौब जमाकर मुफ्तखोरी करने के आरोपित खुटहन थाने में तैनात दीवान कमलापति को एसएसपी अजय कुमार साहनी ने निलंबित कर दिया है। गुरुवार की शाम सिगरेट का पैसा मांगने पर दुकानदार को पीटने का वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल होने के बाद उन्होंने यह कार्रवाई की। दीवान व उसके दो साथियों के विरुद्ध थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की विभागीय जांच भी शुरू हो गई है। पिलकिछा निवासी बृजेश गुप्त खुटहन चौराहा पर गुमटी में पान की दुकान चलाते हैं। आरोप है कि थाने में कंप्यूटर आपरेटर का काम देखने वाला दीवान कमलापति एक अन्य कांस्टेबल के साथ दुकान पर पहुंचा। अक्सर वह वर्दी का रौब जमाकर सिगरेट व पान मसाला बिना पैसे दिए लेकर चला जाता था। दोनों बृजेश गुप्त से सिगरेट लेकर पीने लगे।

बृजेश के पैसा मांगते ही आक्रोशित हो गए। कमलापति ने फोन कर शेरापट्टी गांव के विशाल यादव उर्फ बबलू व उंचवाडीह के अरविंद यादव को बुला लिया। चारों मिलकर दुकानदार को लात-घूंसाें से पीटने लगे। बीच-बचाव कर रहे दुकानदार के पुत्र सुमित को भी लोहे की पाइप से प्रहार कर घायल कर दिया। इसी दौरान किसी ने पूरी घटना की मोबाइल फोन से वीडियो रिकार्डिंग कर इंटरनेट मीडिया में वायरल कर दिया। संज्ञान में आते ही उच्चाधिकारी गंभीर हो गए। शुक्रवार की सुबह सीओ शाहगंज अंकित कुमार थाने पर पहुंच गए। उनके निर्देश पर दीवान कमलापति, विशाल यादव व अरविंद यादव के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000