चाइनीज मांझे से कटा सिपाही का गला, तड़प-तड़पकर मौत, खून से लाल हुई सड़क

शाहजहांपुर में चाइनीज मांझे की वजह से शनिवार को दर्दनाक घटना घटित हुई। चौक क्षेत्र के अजीजगंज में चाइनीज मांझे से गला कटने से बाइक सवार सिपाही शाहरुख हसन (27 वर्ष) बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें आननफानन राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मूलरूप से अमरोहा जिले के रजबपुर थाना क्षेत्र के बलदादा हीरा सिंह गांव के रहने वाले शाहरुख अभियोजन कार्यालय में तैनात थे। सूचना मिलने पर उनके पिता अबरार व भाई साजिद पहुंचे। उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

मेडिकल कॉलेज जा रहे थे सिपाही 

शनिवार दोपहर करीब 12 बजे शाहरुख विभागीय कार्य से अजीजगंज स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज जा रहे थे। राजघाट के आगे गर्रा नदी का पुल पार करने के बाद उन्होंने बाइक से थोड़ी दूरी तय की थी कि चाइनीज मांझा उनके गले में फंस गया। वह हाथ से हटाने का प्रयास करते रहे लेकिन मांझा गले के अंदर तक धंसता चला गया। दुर्गा इंडस्ट्रीज के सामने उनकी बाइक गिर गई। वह सड़क पर छटपटाने लगे।

चाइनीज मांझा बेचने वालों पर होगी कार्रवाई 

आसपास के लोग दौड़कर आए और ई-रिक्शे से उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। घटनास्थल से करीब पांच सौ मीटर दूर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह और एसपी राजेश एस. मेडिकल कॉलेज पहुंचे। डीएम ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि चाइनीज मांझे के कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आधे घंटे बाद फिर से हुआ हादसा, हेलमेट ने बचाई जान 

जिस जगह पर चाइनीज मांझा से सिपाही का गला कटा, उससे थोड़ी ही दूरी पर फिर से हादसा हो गया। मांझा बाइक सवार युवक के हेलमेट में फंसने से उसकी जान बाल-बाल बच सकी। पुवायां के गांव भटपुरा चंदू गांव के दिव्यांशु बाइक से किसी काम से शहर आए थे।

दोपहर करीब एक बजे गर्रा नदी के पुल से गुजरते समय चाइनीज मांझा उनके हेलमेट में फंस गया। उनकी गर्दन घूम गई। उन्होंने तुरंत बाइक रोकी। मांझे की मजबूती इसी से समझी जा सकती है कि हेलमेट में निशान बन गया। जिस जगह पर घटना घटी, उससे थोड़ी ही दूरी पर कुछ समय पहले सिपाही की चाइनीज मांझे से जान चली गई थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000