गजब:होने वाले दामाद की हुई सास, पति और बच्चों को छोड़ थामा हाथ, अब साथ रहेंगे दोनों

अलीगढ़।आखिरकार हुआ वही जिसका अंदेशा था।होने वाले दामाद राहुल के साथ सास सपना चली गई।सपना वापस लौटने के बाद भी पति और बच्चों के साथ रहने को राजी नहीं हुई। परिवार परामर्श केंद्र में हुई काउंसीलिंग के बाद सपना राहुल के साथ जाने की जिद पर अड़ गई। तमाम‌ कोशिशों के बाद शुक्रवार शाम सपना को राहुल और उसके परिजनों के साथ भेज दिया गया।

बता दें कि जिले मडराक थाना क्षेत्र के गांव मनोहरपुर कायस्थ में जितेंद्र अपनी पत्नी सपना, बेटी और बेटों के साथ रहता था।जितेंद्र ने अपनी बेटी की शादी दादों के गांव मछरिया के राहुल से तय की थी। 16 अप्रैल को बरात आनी थी। इससे पहले सपना और होने वाले दामाद राहुल के बीच प्रेम संबंध बन गए। दोनों मौका देखकर 6 अप्रैल को घर से भाग गए।

परिवार वालों का आरोप था कि सपना घर से जेवरात और पैसा लेकर गई है। बेटी का कहना था कि उसके लिए मां मर चुकी है,हम कोई संबंध नहीं रखेंगे,बस हमारा पैसा वापस करा दिया जाए। इधर इस मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई।पुलिस सपना और राहुल को तलाश रही थी कि इसी बीच दोनों बुधवार को दादों थाने पहुंच गए। तब से सपना इसी जिद पर थी कि वह दोनों अपनी मर्जी से गए थे। दोनों जीवन भर साथ ही रहेंगे।

वापस आने के बाद इस मामले में पति जितेंद्र ने सपना के खिलाफ जेवरात व नकदी ले जाने संबंधी तहरीर दी थी, जबकि सपना ने पति जितेंद्र के खिलाफ खुद के उत्पीडऩ को लेकर तहरीर दी थी।दोनों के आरोपों को पारिवारिक विवाद माना गया। इसी आधार पर दोनों को काउंसीलिंग के लिए परिवार परामर्श केंद्र भी लाया गया।शुक्रवार को दिन भर दोनों की काउंसीलिंग हुई, लेकिन सपना एक ही जिद पर अड़ी रही। पति के साथ जाने के लिए तैयार नहीं थी।इसी आधार पर सपना को राहुल और उसके परिजनों के साथ सुपुर्द कर दिया गया।

काउंसीलिंग से पहले सपना को वन स्टॉप सेंटर में रखा गया। यहां भी सपना से स्टाफ ने बातचीत की।सपना से बच्चों के विषय में बात करते हुए कहा कि कम से कम उनका तो कुछ सोचो, लेकिन सपना ने साफ कह दिया कि उसने जो झेला है, उसके आगे अब उसे कुछ समझ नहीं आ रहा।चूंकि राहुल ने उसे सहारा दिया है,इसलिए वह अब उसी के साथ जाएगी।

इस बातचीत में सपना ने यहां तक कहा उसकी व दामाद की बातचीत यूं ही शुरू नहीं हुई, उसकी बेटी से दामाद ने बात करना शुरू किया, लेकिन बेटी ने दामाद को पागल करार दे दिया,बात नहीं करती थी।वह दामाद से रिश्ता संभालने के लिए बात करने लगी। फिर दोनों में नजदीकियां हो गईं,मगर राहुल ने उसे सहारा दिया।रहा सवाल चोरी का तो आरोप निराधार हैं,वह कोई रुपया या जेवरात लेकर नहीं गई।

इस विषय में सपना के पति जितेंद्र ने कहा कि वह कहीं जाए, उसे कोई फर्क नहीं पड़ता।बस दोनों उसे उनके घर से ले जाए गए जेवरात व नकदी वापस कर दे। पुलिस से भी हमारी यही गुहार है। इसे लेकर वह शनिवार को फिर पुलिस अधिकारियों से भी मिलेगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000