दामाद ने चाकू से गोदकर की सास-ससुर की हत्या, पत्नी से चल रहा था विवाद

लखनऊ के आलमबाग थाना क्षेत्र में बुधवार की रात एक दामाद ने अपने सास और ससुर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि उस युवक का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। वह व्यक्ति बातचीत के लिए ससुराल गया हुआ था। अचानक से बातचीत के दौरान गर्मा-गर्मी ने उसने चाकू निकालकर दोनों पर हमला कर दिया। इस हमले से सास और ससुर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते वक्त उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्राप्त सूचना के अनुसार सास और ससुर दोनों ही बुजुर्ग थे। इस घटना में सास आशा देवी जिनकी उम्र 73 वर्ष और ससुर जिनकी उम्र 75 वर्ष की मौत हो गई। दामाद जगदीप सिंह ने हत्या को अंजाम देने के बाद भागने की कोशिश की। स्थानीय लोगों के द्वारा उसे पकड़ लिया गया।

दस साल पहले हुई थी शादी

डीसीपी आशीष कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, गढ़ी कनौरा में डॉ. अनंत राम (75) पत्नी आशा देवी (73) के साथ रहते थे। अनंत राम ने 10 साल पहले बेटी पूनम की शादी निशातगंज पांचवीं गली निवासी जगदीप सिंह से की थी। शादी के बाद से पूनम और जगदीप में विवाद चल रहा था। नाराज होकर पूनम इसी साल अप्रैल में मायके आ गई थीं। बुधवार रात जगदीप ससुराल पहुंचा। पत्नी से बात करने की कोशिश की।

आरोपी की हरकतों से परेशान पूनम ने बात करने से मना कर दिया। इस पर वह दबाव बनाने लगा और पूनम की पिटाई कर दी। अनंत राम और आशा ने जगदीप को रोका तो वह गुस्सा गया। इसके बाद आरोपी ने दोनों पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। लोगों ने हिम्मत जुटाकर आरोपी को दबोच लिया। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस गंभीर रूप से घायल अनंत राम और आशा को अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके से चाकू बरामद कर लिया है। डीसीपी ने बताया कि पूनम की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

हत्या के इरादे से आया था, साथ में लाया था चाकू

छानबीन में सामने आया है कि आरोपी हत्या के इरादे से आया था। यही वजह है कि वह बैग में चाकू लेकर पहुंचा था। वह मौके की तलाश में था और कहासुनी होते ही उसने बैग से चाकू निकालकर हमला बोल दिया। छानबीन में सामने आया है कि आरोपी कोई काम नहीं करता था।

ससुर पर किया था पहला हमला, बचाने में गई आशा की जान

आरोपी ने सबसे पहले अनंत नाम पर चाकू से वार किया था। पति की चीख सुनकर आशा दौड़ते हुए वहां पहुंचीं। हमले से पति को बचाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सकी। इस बीच हमलावर ने आशा पर भी चाकू से कई बार कर दिए। पति को बचाते हुए आशा की भी जान चली गई।

रेलवे सुरक्षा बल से सेवानिवृत्त थे अनंत राम, सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं पूनम

स्थानीय लोगों के मुताबिक अनंत राम रेलवे सुरक्षा बल से सेवानिवृत्त थे। पूनम प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं। आरोपी के हमले में पूनम को भी काफी चोट आई है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूनम ने बताया कि जगदीप शराब का लती है। आए दिन मारपीट करता था। पूनम और जगदीश के दो बेटे हैं।

दहशत में मासूम, नहीं थम रहे आंसू

वारदात के दौरान पूनम का छोटा बेटा सनवीर (3) भी घर पर मौजूद था। इस वारदात के बाद मासूम सहम गया है। वह लगातार रो रहा है। परिजन मासूम को शांत कराने की कोशिश करते रहे, लेकिन वह नाना नानी को याद करता रहा। पूनम का दूसरा बेटा गुरुदित्त उनकी बड़ी बहन कंचन के पास जम्मू में है। पुलिस ने कंचन को घटना की जानकारी दी है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। कॉलोनी में सन्नाटा पसर गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल तैनात है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000