लेखपाल संघ के अध्यक्ष के पुत्र ने सई नदी में लगाई छलांग... उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़ लेखपाल संघ के अध्यक्ष के पुत्र ने सई नदी में लगाई छलांग, 18 घण्टे से खोजने में जुटी पुलिस! By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Aug 30, 2023 703 दिलीपपुर थाना क्षेत्र के यहियापुर गांव निवासी ऐनुल हसन दीवानगंज बाजार में मकान बनाकर परिवार के साथ रहते हैं। सूत्रों के अनुसार मंगलवार शाम लगभग साढ़े चार बजे ऐनुल हसन का पुत्र एनामुल उर्फ आसिफ हसन(22) वर्ष दिलीपपुर थाना के खिरीबीर पुल के पास बाइक से पहुंचा और अपना मोबाइल तथा बाइक बीच पुल पर खड़ी कर नदी में छलांग लगा दिया जानकारी पर आस पास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस के साथ ही परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे एसओ दिलीपपुर राधेश्याम ने स्थानीय गोताखोर की मदद से नदी में आसिफ का पता लगाने का प्रयास किया अभी तक पता नहीं चल पाया ऐनुल हसन लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष हैं। युवक प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था इस बीच वह घर आया था। मंगलवार शाम से लेकर खबर लिखे जाने तक युवक का पता नही चल पाया है।खीरीबीर पुल पर की घटना होने की वजह से दिलीपपुर और कोतवाली दोनो थाने की पुलिस गोताखोर की मदद से युवक का रेस्कयू करने में जुटी है। समाचार 703 Share