रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भईया VS पत्नी भानवी सिंह तलाक मामला, राजा भईया की साली और भानवी सिंह की बहन साध्वी सिंह ने हजरतगंज थाने में दी तहरीर

”साध्वी सिंह ने अपनी बहन भानवी सिंह और एक न्यूज चैनल के एंकर और पत्रकार आभिषेक उपाध्याय के खिलाफ दी तहरीर”

 

राजा भईया प्रकरण में चल रहा मीडिया ट्रायल...
 राजा भईया की साली साध्वी सिंह की तहरीर पर मचा घमासान…

जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भईया और भानवी की अब राहें जुदा नहीं होंगी। कोर्ट में पत्नी भानवी सिंह ने तलाक देने से इंकार कर दिया। भानवी सिंह ने पहली बार अपने रिश्तों को लेकर प्रतिक्रिया दी है। कोर्ट के समक्ष भानवी ने अपना जवाब दाखिल करते हुए कहा कि वह राजा भईया की प्रताड़ना के चलते ही उनसे अलग रह रही हैं। उत्तर प्रदेश के चर्चित नेता और कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भईया को पत्नी भानवी सिंह ने तलाक देने से इनकार कर दिया। उन्होंने अदालत ने पेश अपने जवाब में यह तर्क दिया है। राजा भईया ने पत्नी भानवी सिंह से तलाक लेने के लिए दिल्ली के साकेत कोर्ट में अर्जी दाखिल की हुई है।

दिल्ली के साकेत कोर्ट में इस पर सुनवाई भी चल रही है। भानवी सिंह ने पहली बार अपने रिश्तों को लेकर प्रतिक्रिया दी है। साकेत अदालत स्थित पारिवारिक न्यायालय की न्यायाधीश शुनाली गुप्ता की कोर्ट के समक्ष भानवी सिंह ने अपना जवाब दाखिल करते हुए कहा कि वह राजा भईया की प्रताड़ना के चलते ही वह अलग रह रही हैं। उन्होंने जवाब में राजा भईया पर मारपीट का भी आरोप लगाया है। भानवी सिंह ने अपने जवाब में राजा भईया द्वारा तलाक के लिए लगाए गए आरोपों को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि केवल तलाक लेने के लिए झूठे आरोप लगाए गए हैं और वह तलाक का विरोध कर रही हैं।

बाहुबली विधायक राजा भईया पर मारपीट करने का लगाया है,आरोप…

अदालत ने हाल ही में उन्हें अपन पक्ष रखने का निर्देश देते हुए 17 अक्तूबर को सुनवाई तय कर रखी है। इससे पहले भानवी सिंह ने दावा किया था कि राजा भईया ने उनके साथ मारपीट की और धमकाया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि सितंबर, 2020 से ही राजा भईया ने उन्हें घर में आने से मना कर रखा है। बता दें कि राजा भईया ने अपनी पत्नी से तलाक के लिए दिल्ली के साकेत कोर्ट में साल 2022 में याचिका दायर की थी। राजा भईया ने  क्रूरता और परित्याग के आधार पर तलाक मांगा था। राजा भईया ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी ने ससुराल का घर छोड़ दिया है और वापस आने से इन्कार कर रही हैं।

राजा भईया और भानवी सिंह की साल 1995 में शादी हुई थी। उनकी चार संतान हैं। कुछ वर्षों से दोनों के रिश्तों में खटास आना शुरू हो गई थी। इस बीच भानवी सिंह राजा भईया से अलग होकर अपने दिल्ली स्थित आवास पर रहने लगी हैं। साध्वी सिंह का कहना है की बहन भानवी सिंह और उनके बीच पैतृक ज़मीनी विवाद चल रहा है, जिसको लेकर भानवी सिंह ने अपनी माँ के साथ कई बार मारपीट किया है, जिसमें पुलिस बुलाने तक कि नौबत आ गई थी।साध्वी सिंह ने लिखा है, उन्हें बदनाम करने के लिए उनके चरित्एर का हनन किया जा रहा है। एक चैनल ने गर्भपात कराने जैसी बात करके उनका सामाजिक और चारित्रिक हनन किया है। उनकी दो बेटियां हैं, एक 18 साल और दूसरी 11 की है और इस आरोप से उनके निजी जीवन पर प्रतिकूल असर पड़ा है।

ये मामला पूरी तरह से पारिवारिक और ब्यक्तिगत है, फिर भी टीआरपी के चक्कर में मीडिया ट्रायल कराया जा रहा है। राजा भईया की वजह से चैनल की टीआरपी बढ़ती है और अदालत में प्रकरण होने के बावजूद जानबूझकर पूरे मामले को तूल दिया जा रहा है। एक सोची समझी रणनीति के तहत राजा भईया और उनकी पत्नी के प्रकरण का मीडिया ट्रायल कराया जा रहा है। वहीं पत्रकार अभिषेक उपाध्याय द्वारा बिना उनका पक्ष लिए हुए अपने चैनल पर एक पक्षीय स्टोरी चलायी गई, जिससे उनके निजी जीवन और सामाजिक जीवन पर असर पड़ा है। राजा भईया की साली साध्वी सिंह का कहना है कि मैं मानसिक रूप से काफी परेशान हूँ। लिहाजा इस मामले में विधिक कार्यवाई करते हुए उचित धारा में मुकदमा दर्ज कराया जाये। साध्वी सिंह ने महिला आयोग और भारतीय प्रेस परिषद के साथ-साथ सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को भी निजी चैनल द्वारा प्रायोजित खबर चलने की शिकायत भेजी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दबंगों ने व्यापारी पर बरसाईं गोलियां, हमले में पिता की हुई मौत, बेटे की हालत गंभीर      |     अज्ञात वाहन ने स्कूटी और बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो कांवड़ियों की हुई मौत; दो लोग हुए घायल     |     करंट की चपेट में आने से चाची की हुई मौत, हादसे से आहत भतीजी ने भी फांसी लगाकर दी जान     |     युवक का ‘गजनी’ जैसा अंजाम, शरीर पर गुदवाए थे दुश्मनों के नाम; आरोपियों ने बुलाया और कर दी हत्या     |     गर्ल्स पीजी में घुसकर महिला की चाकू से गला रेतकर की गई हत्या     |     कुख्यात माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर बनेगा पीएम आवास व महिला संरक्षण गृह,पीडीए ने मांगी जमीन     |     शामली से वैष्णो देवी के लिए इकरा हसन ने मांगी सीधी ट्रेन, संसद में दिया गया बयान वायरल     |     आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई टूरिस्ट बस, तीन की मौके पर हुई मौत, 87 लोग घायल      |     पत‍ि को था पत्नी के अवैध संबंधों का शक; सऊदी अरब से भांजे को दे दी हत्‍या की सुपारी, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार     |     प्रेम प्रसंग में किशोरी की अपहरण के बाद हत्या, एक सप्ताह से थी लापता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000