बाराबंकी में फिल्म कागज वाली कहानी:साहब मैं जिंदा हूं, कागजों में मत मारिए, दर-दर भटक रहा बुजुर्ग

बाराबंकी। कागजों में जिंदा होना सच में जिंदा होने से शायद ज्यादा जरूरी है।किसी शख्स का जिंदा होने के बाद उसे कागजों में मार दिया जाए तो सोचिए ये उसके लिए कितनी मुश्किलें खड़ी कर सकता है।आपने बॉलीवुड की कागज फिल्म तो देखी ही होगी।फिल्म में एक जिंदा आदमी को विभागीय अधिकारियों की लापरवाही की वजह से दस्तावेजों में मृत घोषित कर दिया गया था।इसके बाद वह आदमी अपने आप को जिंदा साबित करने के लिए सालों तक विभागों के चक्कर लगाता रहा।इस फिल्म में उस व्यक्ति का रोल पंकज त्रिपाठी निभा रहे थे।

ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के बारांबकी से सामने आया है। यहां एक 72 साल के बुजुर्ग को विभाग ने कागजों में मृत घोषित कर दिया है। बुजुर्ग के घरवाले परेशान हैं,वे लगातार विभागीय अधिकारियों से बुजुर्ग के जिंदा होने का प्रमाण दे रहे हैं,लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। यह पूरा मामला जिले के हैदरगढ़ पंचायत का है। यहां के 72 वर्षीय के गुरुदीन को विभाग ने कागज पर मृत घोषित कर दिया है।बुजुर्ग गुरुदीन को इस बात का पता तब चला, जब वह पेंशन लेने ग्राहक सेवा केंद्र पहुंचे।वहां बुजुर्ग गुरुदीन ने पेंशन देने के लिए कर्मचारी से कहा तो वह बोला कि आपकी पेंशन किसी वजह से रुक गई है।जब बुजुर्ग गुरुदीन ने इसका पता लगाया तो जानकारी हुई कि उन्हें विभाग मृत मान चुका है।

14 महीने से रुकी पेंशन

बुजुर्ग गुरुदीन ने कहा कि पेंशन बुढ़ापे का सहारा होता है,लेकिन उनकी पेंशन 14 महीने से रुकी है।गुरुदीन ने विभाग के अधिकारियों को खुद को जिंदा होने के सबूत भी दिए,लेकिन अधिकारी अनदेखी कर रहे हैं।बुजुर्ग गुरुदीन का कहना है कि जबतक दस्तावेजों में उसे जिंदा नहीं घोषित किया जाएगा, तबतक उन्हें पेंशन नहीं मिलेगी।

अधिकारी समस्या के समाधान पर अधिकारी नहीं दे रहे हैं ध्यान

घरवालों ने कहा कि 72 साल की उमर में बुजुर्ग को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।कोई भी अधिकारी उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है।कागजों में ये गड़बड़ी कैसे हुई ये उन्हें पता नहीं है।विभाग इस संबंध में कुछ भी नहीं बता रहा है।ऐसे में क्या करें कुछ समझ में नहीं आ रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000