छात्रा ने कोचिंग की तीसरी मंजिल से कूद कर दी जान, दोस्तों ने बीच सड़क पर की थी पिटाई

प्रयागराज में IAS,PCS परीक्षा की तैयारी करने वाली छात्रा ने कोचिंग सेंटर की तीसरी मंजिल से छालांग लगा दी। देर रात उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। छात्रा के पिता ने तीन लड़कों पर कर्नलगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई उन्होंने आरोप लगाया तीन लड़कों ने कोचिंग के सामने बेटी को बेरहमी से पीटा व मोबाइल तोड़ दिया। थप्पड़ मार, दीवार से सर रगड़ दिया। सारेआम पिटाई से लड़की में थी। वह कोचिंग की छत से कूद गई। मामला कर्नलगंज थाने से 200 मीटर दूर क्लाइमैक्स कोचिंग का है। पुलिस में छात्रा से मारपीट करने वाले सौरभ सिंह को अरेस्ट किया है।

 छात्रा के पिता का कहना है कि-सौरभ  और उसके दोस्त परेशान कर रहे थे,सजा मिलनी चाहिए

छात्रा के पिता भूपेंद्र त्रिपाठी मूल रूप से भदोही जिले में उंज इलाके के रहने वाले हैं। वह अपने परिवार के साथ अल्लापुर में किराए पर रहते हैं। वहां तीर्थ पुरोहित का काम करते हैं। उनके एक बेटा और तीन बेटियां हैं। तीसरे नंबर की बेटी दीपाली त्रिपाठी 22 वर्ष प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। पिता भूपेंद्र त्रिपाठी ने कहा अस्पताल के बेड पर मौत से लड़ रही बेटी से मेरी बातचीत हुई। दरअसल, उसको  सौरभ सिंह और उसके दोस्त कई दिनों से परेशान कर रहे थे। 20 अगस्त यानी मंगलवार की सुबह दीपावली ने कहा कि वह यूनिवर्सिटी रोड से किताब खरीदने जा रही है। बेटी ने मुझे बताया कि वहां पर सौरभ और उसके दोस्त आ गए। वह लड़के मेरी बेटी का पीछा करने लगे।

आरोपियों से बचने के लिए बेटी कटरा में क्लाइमैक्स कोचिंग के पास पहुंच गई, लेकिन आरोपी पीछे-पीछे वहां भी पहुंच गए। उन्होंने कोचिंग के बाहर ही बेटी के साथ मारपीट शुरू कर दी। उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। लोग बता रहे थे कि उसको  कई थप्पड़ मारे।  आरोपियों से बचने के लिए बेटी कोचिंग के छत की तरफ भागी, लेकिन आरोपी वहां भी पहुंच गए। आरोपियों से बचने के प्रयास में जब कुछ समझ नहीं आया तब मेरी बेटी छत से कूद गई। सौरभ और उसके दोस्तों को सजा मिलनी चाहिए।

आएये अब आरोपी सौरभ सिंह ने जो कहानी सुनाई वह बताते हैं ,दीपाली को मिलने बुलाया गुस्से में आकर वह कोचिंग की तरफ भागी 

छात्रा के दोस्त सौरभ सिंह ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह रायबरेली का रहने वाला है। मौजूदा समय में कटरा में रहकर दरोगा भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहा है। दावा किया कि दीपावली के साथ उसका लव अफेयर था। मंगलवार की सुबह उसे टेलीग्राम पर एक लड़के ने मैसेज करके दीपावली के बारे में कुछ बातें कही। इस बारे में दीपाली से मेरी बात हुई। कुछ और बातें क्लियर करने के लिए दीपावली को  मिलने बुलाया था। वहां हमारी बातचीत चल रही थी। तभी गुस्से में आकर वह कोचिंग की छत पर चढ़ गई और वहां से चलांग लगा दी। मैं उसको रोकता  रहा, लेकिन उसने मेरी बात नहीं सुनी। मैं क्या करता। मैंने  उसको नीचे नहीं फेंका है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000