छात्रा ने पिता को कॉल कर मांगी थी मदद, मुझे बचा लो, लड़के छेड़ रहे हैं; ट्रेन के सामने फेंकने की जानिए पूरी कहानी

बरेली के सीबीगंज इलाके में शोहदे के चंगुल में घिरी छात्रा ने मदद के लिए अपने पिता को कॉल की थी। मदद के लिए जब वह थाने पहुंचे तो इंस्पेक्टर और दरोगा ने एक घंटे कागजी कार्रवाई में फंसा दिया। जीआरपी का मेमो आने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। छात्रा के पिता ने बताया कि आरोपी के चंगुल में फंसने के बाद बेटी ने शाम सात बजे करीब उन्हें कॉल की थी। कहा था कि मुझे बचा लो, लड़के छेड़ रहे हैं। वह पूछते रहे पर नहीं बता सकी कि कौन लड़कें हैं। उसने बताया कि गांव में भट्ठे के पास खेत की तरफ हूं। बेटी की बात सुनकर पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। वह बेटी को आरोपी के चंगुल से बचाने दौड़ पड़े। बेटी के बताए घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन वह वहां नहीं मिली। इसके बाद मोबाइल पर भी संपर्क नहीं हुआ। परेशान पिता ने घर के अन्य सदस्यों से घटना की चर्चा की। तत्काल ही सब लोग थाने पहुंचे और इंस्पेक्टर अशोक कुमार कंबोज को पूरी घटना बताई। तत्काल तलाशने की बजाय इंस्पेक्टर, हल्का दारोगा नितेश शर्मा व बीट सिपाही आकाश दीप ने छात्रा के परिजनों को एक घंटे तक कागजी कार्रवाई में फंसाए रखा। इस बीच रेलवे से थाने को एक मेमो पहुंचा जिसमें बताया गया कि ट्रेन की चपेट में आने से एक छात्रा गंभीर रूप से घायल है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई में तेजी दिखाई।

डीएम-एसएसपी को पकड़कर रोए पिता…

बेटी के परिजनों का हाल बेहाल था। डीएम और एसएसपी अस्पताल से निकले तो उसके पिता फूट-फूटकर रोने लगे। डीएम ने कंधे पर हाथ रखकर दिलासा दी तो कहा कि साहब, मेरी बेटी पढ़ने में बहुत होनहार थी। बेटी की पूरी जिंदगी बर्बाद कर दी। डीएम व एसएसपी ने पिता को ढांढस बंधाया। हरसंभव मदद व कार्रवाई का आश्वासन दिया। अस्पताल पहुंचने के बाद डीएम व एसएसपी ने प्रबंधन से पूछा कि अब तक उपचार में कितने रुपये खर्च हुए। अस्पताल प्रबंधन ने 62 हजार रुपये लेने की बात बताई। तत्काल ही छात्रा के पिता को यह रुपये वापस कराए गए।
संपन्न है पीड़ित का परिवार…
छात्रा का परिवार गांव में काफी संपन्न है। छात्रा की ताई गांव की प्रधान व ताऊ डॉक्टर हैं। छात्रा के पिता सराफा की दुकान चलाते हैं। साथ ही अपनी भाभी की प्रधानी से जुड़ा काम देखते हैं। छात्रा के चाचा वकील हैं और पहले जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। परिवार के मुताबिक युवक काफी समय से बेटी को परेशान कर रहा था पर वह खुद ही यह सोचकर चुप रहे कि लोग दबंगई का आरोप लगाने लगेंगे। जब शिकायत की तो बेअसर रही।

राधेश्याम बने सीबीगंज इंस्पेक्टर…

इंस्पेक्टर राधेश्याम को एसएसपी ने सीबीगंज थाने का नया प्रभारी बनाया है। उन्होंने तत्काल ही कार्यभार संभाल लिया और खुलासे से संबंधित कार्रवाई पूरी की।

छात्रा की हालत गंभीर…

छात्रा को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करने के बाद दो और छोटे ऑपरेशन किए गए। वहां के डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत गंभीर है। आईसीयू में रखकर इलाज किया जा रहा है। पीड़ित परिवार की ओर से रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। आरोपी को जेल भेजा गया है। उसके पिता ने शिकायत के बाद भी बेटे को सुधारने की कोशिश नहीं की, इसलिए उन्हें भी संबंधित धारा के तहत आरोपी मानकर जेल भेजा गया है। छात्रा के स्वास्थ्य को लेकर निगरानी की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000