पेट्रोल पंप मैनेजर से सात लाख लूटने वाले निकले कालेज में पढने वाले छात्र खर्च उठाने के लिए किये थे ये काम

मेरठ। महानगर के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित पेट्रोल पंप के मैनेजर से हुई 7 लाख रूपये की लूट को मोदीनगर के छात्रों ने अंजाम दिया था। पुलिस ने ग्रेजूएशन कर रहे 3 छात्रों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तकरीबन साढे तीन लाख रूपये की रकम को बरामद करते हुए लूट की इस बड़ी वारदात के खुलासे का दावा किया है।शुक्रवार को पुलिस दफ्तर पर आयोजित की गई प्रेसवार्ता में मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए एसपी क्राइम अमित कुमार ने बताया है कि महानगर में 3 दिन पहले कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर स्थित पेट्रोल पंप के मैनेजर से हुई 700000 रूपये की लूट की वारदात को मोदीनगर के छात्रों ने अंजाम दिया है। एसपी क्राइम ने बताया है कि मोदीनगर के रहने वाले यश उर्फ कुणाल का दोस्त पहले पेट्रोल पंप पर काम करता था।

यश ने ही अपने साथी हर्ष, प्रिंस, संदीप, हिमांशु और प्रिंस उर्फ दरोगा के साथ मिलकर पेट्रोल पंप मैनेजर के साथ लूट की वारदात की योजना बनाने के बाद उसे अंजाम दिया था। पेट्रोल पंप और उसके आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने सुरागरसी करते हुए संदीप प्रिंस एवं हर्ष को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों के कब्जे से पेट्रोल पंप मैनेजर से लूटे गए रुपयों में से तीन लाख 36 हजार की रकम पुलिस द्वारा बरामद कर ली गई है।एसपी क्राइम अमित कुमार ने बताया है कि पुलिस द्वारा लूट के मामले में गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी ग्रेजुएशन कर रहे हैं और कालेज का खर्च उठाने के लिए उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया है कि किसी भी छात्र का कहीं पर भी कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। हालांकि कई बार पकड़े गए छात्र वाहनों की बैटरी चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000