प्रधानाध्यापिका को शिक्षिका ने पति के साथ स्कूल में जमकर की पिटाई

उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में सैनी के जानकीपुर स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में दो दिन पहले आवेदन पत्र नहीं लेने पर एक शिक्षिका ने अपने पति के साथ मिलकर प्रधानाध्यापिका की पिटाई कर दी और रिकार्ड नष्ट कर दिया। प्रधानाध्यापिका शशि साहू ने मामले की शिकायत विभाग के अधिकारियों से की है। साथ ही कानूनी कार्रवाई के लिए सैनी पुलिस को आवेदन दिया है। घटना शुक्रवार 23 दिसम्बर 2022 की है। जानकीपुर के राठू बीआरसी स्थित एक प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शशि साहू ने शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र पटेल व सैनी कोतवाल भुवनेश कुमार चौबे को आवेदन सौंपा और कहा कि स्कूल में पदस्थापित शिक्षिका शुक्रवार को पहुंची और उसने 20 दिसंबर को चिकित्सा अवकाश के अनुमोदन के लिया आवेदन दिया।

जब प्रधानाध्यापिका पहले की तारीख में आवेदन स्वीकार करने से इनकार कर दिया, तो शिक्षिका नाराज हो गई और टेबल पर रखी लॉग बुक और रजिस्टर को फेंक दिया। विरोध करने पर उसने पति को स्कूल बुलाया और गाली गलौज करते हुए शशि साहू को पीटना शुरू कर दिया। दंपति का हंगामा देख वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव किया। खंड शिक्षा अधिकारी सिराथू सुरेंद्र पटेल ने बताया कि मारपीट की घटना की जानकारी मिली है। बीएसए के कहने पर जांच समिति का गठन किया गया है। दोषी शिक्षिका के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000