शिक्षक ने छात्र को बेरहमी से की पिटाई परिजनों ने थाने पहुंचकर की शिकायत शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने कि-की मांग

सुलतानपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में एक शिक्षक का अमानवीय चेहरा देखने को मिला है। दो बच्चो के विवाद में गुरुजी को इतना गुस्सा आया की उन्होंने एक छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। गुरुजी जी की पिटाई से छात्र के शरीर में गंभीर चोट के निशान भी आए। जब छात्र अपने घर पहुंचा तो परिजनो को घटना की जानकारी हुई। परिजन उसे जयसिंहपुर कोतवाली लेकर गए। जहां पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेने के बाद छात्र का मेडिकल परीक्षण करा आगे की अग्रिम कार्यवाही में जुटी है। दरअसल, मामला जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के एक निजी संस्थान का है जहां तहसील क्षेत्र के गिरधारी दुबे का पुरवा गांव निवासी राम अवतार यादव का भतीजा सत्यम यादव पुत्र अयोध्या प्रसाद कक्षा 9 में पढ़ता है। सत्यम बीते गुरुवार को स्कूल पढ़ने गया था। होमवर्क पूरा न कर पाने के डर से छात्र स्कूल में ही अपना होमवर्क पूरा कर रहा था। इसी बीच बगल में बैठे दूसरे छात्र ने उसकी होमवर्क की कॉपी मांगी, तो सत्यम ने देने से मना कर दिया। जिसपर दूसरे छात्र को गुस्सा आ गया। दोनो छात्रों में गली गलौज होने लगी। देखते ही देखते सत्यम और दूसरे छात्र में मारपीट होने लगी।

छात्रों का झगड़ा सुनकर मौके पर पहुंचे स्कूल के प्रबंधक वीरबहादुर गुप्ता और शिक्षक विकास अग्रहरी को बेहद गुस्सा आ गया। आरोप है की प्रबंधक और शिक्षक ने छात्र सत्यम को जमकर पीटा जिसमे सत्यम के पीठ में गंभीर चोट लग गई। छात्र रोते बिलखते अपने घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। सत्यम के चाचा राम अवतार अपने भतीजे को लेकर जयसिंहपुर कोतवाली पहुंच गए जहां पर उन्होंने प्रबंधक और शिक्षक के खिलाफ शिकायती पत्र देते हुए कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेते हुए छात्र का मेडिकल परीक्षण करवाया। इस बाबत जयसिंहपुर कोतवाल प्रेमचंद सिंह ने बताया की शिकायती पत्र मिला है। छात्र का मेडिकल परीक्षण करवा दिया गया है। मुकदमा दर्ज कर आगे की अग्रिम कार्यवाई की जाएगी। वही शिक्षण संस्थान के प्रबन्धक वीर बहादुर गुप्ता ने बताया कि कक्षा 9 के दो छात्र आपस मे मारपीट कर रहे थे। बच्चों की सूचना पर कक्ष में जाकर दोनों बच्चों को अलग कर उन्हें उनके घर भेज दिया गया। बच्चे को जो चोट लगी है, वह आपस के मारपीट की है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000