शिक्षक ने दसवीं के छात्र को बनाया मुर्गा शिक्षक को सबक सिखाने तमंचा लेकर पहुंचा

प्रयागराज। अब्दालपुर खास स्थित एक विद्यालय में शिक्षक ने अनुशासन के लिए छात्र को डांट फटकार लगाकर मुर्गा बनाया तो उसे सबक सिखाने के लिए वह तमंचा लेकर स्कूल आ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्र को उसके एक साथी समेत हिरासत में ले लिया। साथ ही स्कूल प्रबंधन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। जानकारी के अनुसार धामापुर निवासी 15 वर्षीय किशोर अब्दालपुर खास स्थित विद्यालय में कक्षा 10 का छात्र है। आरोप है कि सोमवार को क्लास के दौरान एक शिक्षक ने उसे किसी बात को लेकर फटकार लगा दी थी। मुर्गा बनने को भी कह दिया। इसके बाद छात्र नाराज हो गया। पीड़ित पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मंगलवार को वह बैग में तमंचा लेकर विद्यालय पहुंच गया। अन्य छात्रों ने देखा तो हड़कंप मच गया।

जानकारी होने पर शिक्षक और प्रधानाचार्य ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने छात्र व उसके एक दोस्त को हिरासत में ले लिया। छात्र ने पूछताछ में बताया कि उसने पसियापुर निवासी अपने दोस्त से तमंचा लिया था। वह इंटर का छात्र है। पुलिस ने जब दूसरे छात्र को पकड़ा तो उसने फाफामऊ के शांतिपुरम मोहल्ले से तमंचा खरीदने की बात बताई। छात्र के मुताबिक उसका घर सुनसान स्थान पर है और चोरियों का खतरा रहता है। इसी कारण उसने तमंचा खरीदा था। मामले को लेकर विद्यालय के प्रशासनिक हेड नवनीत श्रीवास्तव ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी छात्र पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर सोरांव अशोक कुमार ने बताया कि दोनों छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। तमंचा कहां से खरीदा गया, इसकी पड़ताल चल रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000