टीचर ने की नाबालिग की हत्या:स्कूल के पास मिलने बुलाया, चाकू से गला रेता, मरने से पहले खुद बताया हत्यारे का नाम

कानपुर देहात में टीचर ने 11वीं के छात्र की हत्या कर दी। उसने छात्र को मिलने के लिए स्कूल के पास बुलाया और चाकू से गला रेत दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गया।

हमले के बाद लहूलुहान हालत में सौरभ जान बचाने के लिए पास के पेट्रोल पंप की ओर भागा। वहां मौजूद लोगों ने गंभीर रूप से घायल छात्र को देखा और तत्काल उसकी बहन को सूचना दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया- इलाज के दौरान छात्र ने खुद ही टीचर के ऊपर हत्या करने का आरोप लगाया था। अब तक जांच में रुपए के लेन-देन के विवाद की बात सामने आई है। फिलहाल आरोपी टीचर फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई हैं।

परिजनों के मुताबिक, छात्र के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। वह अपनी बहन और जीजा के साथ रहता था। आरोपी शिक्षक की तलाश के लिए पुलिस की 3 टीमें गठित की गई हैं। घटना जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर झींझक थाना क्षेत्र की है।

पूरा मामला विस्तार से समझ लीजिए…

रूरा थाना क्षेत्र के उमरायपुर अंबियापुर का मूलरूप से रहने वाला सौरभ पाल (17), पुत्र सुभाष पाल पिछले 5 साल से अपनी बहन रुचि पाल, पत्नी चंद्रशेखर पाल के साथ झींझक थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर वार्ड नंबर-14 में किराए के मकान में रहता था। सौरभ अवंतीबाई इंटर कॉलेज में 11वी कक्षा में पढ़ाई कर रहा था।

चचेरे भाई अजय पाल ने बताया- धुन्नू सिंह किड्स इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाने वाले टीचर काकोरी (लखनऊ) निवासी अनूप सिंह से सौरभ की जान पहचान थी। अनूप ने रविवार शाम 6:30 बजे कॉल करके सौरभ को फोन करके स्कूल के पास पीपल के पेड़ के नीचे मिलने के लिए बुलाया।

सौरभ शाम 7 बजे पहुंचा तो अनूप वहां पहले से घात लगाकर बैठा था। उसने चाकू से सौरभ के गले पर वार कर दिया। गला कटते ही सौरभ लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। सौरभ चिल्लाया तो अनूप मौके से भाग निकला।

सौरभ जान बचाने के लिए पास के एक पेट्रोल पंप पर पहुंचा। पेट्रोप पंप कर्मियों ने फोन करके बहन रुचि पाल को घटना की जानकारी दी। सौरभ को तत्काल झींझक सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉ. धीरेंद्र सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान सौरभ ने दम तोड़ दिया।

सूचना पर सीओ डेरापुर सौरभ कुमार वर्मा, झींझक थाना प्रभारी महेश कुमार दुबे और पुलिस टीम जिला अस्पताल पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी में सुरक्षित रखवाया गया। सीओ ने बताया- सीएचसी झींझक में इलाज के दौरान सौरभ ने खुद बताया कि टीचर अनूप सिंह ने ही उसकी हत्या की है। परिजनों की तहरीर पर आरोपी शिक्षक अनूप के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पैसों के लेनदेन का विवाद- सीओ

सीओ सौरभ कुमार वर्मा ने बताया- अब तक की जांच में पता चला है कि शिक्षक अनूप सिंह और सौरभ पाल के बीच रुपयों के लेन-देन का कोई विवाद था। परिजनों की तहरीर पर शिक्षक अनूप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल फरार अनूप सिंह की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

घर का सबसे छोटा बेटा था सौरभ

चचेरे भाई अजय ने बताया- सौरभ की मां मुन्नी देवी गांव में अकेले रहती हैं। पिता सुभाष पाल की 3 साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। बड़ा भाई नीतेश दिल्ली में प्राइवेट जॉब करता है। दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। सबसे बड़ी बहन रुचि पाल के पति चंद्रशेखर ट्रक चलाते हैं। दूसरे नंबर की बड़ी बहन रचना की शादी डूडीबरी, मुंगीसापुर थाना डेरापुर में हुई है। सौरभ परिवार में सबसे छोटा था।

इलाके के रसूखदार धुन्नू सिंह के स्कूल में पढ़ाता है अनूप

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अनूप सिंह मूलरूप से लखनऊ के काकोरी का रहने वाला है। वह पिछले दो साल से इलाके के रसूखदार धुन्नू सिंह के प्राइवेट स्कूल में पढ़ा रहा है। धुन्नू सिंह के शहर में कई पेट्रोल पंप और ईंट भट्‌ठे भी हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000