मुस्लिम युवक की हत्या का सच आया सामने; पुलिस ने बताई चौंकाने वाली वजह, जिसके कारण गुलफाम को मारी गई गोली

आगरा के शिल्पग्राम के नजदीक ताजनगरी में रेस्तरां संचालक के भाई गुलफाम हत्याकांड के बाद सांप्रदायिक तनाव फैलाने की साजिश थी। आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस दवाब में आ गई थी। वीडियो पुलिस को गुमराह करने के लिए बनाया गया था। अब पुलिस ने हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है। ताजगंज के एक गांव के दो युवकों ने हत्या की है। उनकी पहचान हो गई है। दोनों घरों से फरार हैं।

यहां हुई थी वारदात…

ताजगंज के कोलिहाई, संजय कालोनी निवासी गुलफाम की बुधवार की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह अपने चचेरे भाई शाहिद के रेस्तरां को बंद करने की तैयारी कर रहा था। तभी बाइक सवार तीन युवक आए थे। दो ने गोलियां चलाई थीं। एक गोली गुलफाम को लगी थी, जबकि दूसरी सैफ अली को लगी थी। हत्याकांड के बाद एक वीडियो वायरल किया गया, जिसमें दो युवकों ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की बात कहते हुए हत्या करने की बात कही थी। इस वीडियो के वायरल होने से पुलिस दवाब में आ गई। पुलिस ने वीडियो की सत्यता जानने और इसे डिलीट कराने के लिए मेटा से भी संपर्क किया था। अज्ञात दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज की गई। मृतक के परिजन भी वीडियो को झूठा ही मान रहे थे।

सीसीटीवी में नजर आया संदिग्ध…

पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो तीन संदिग्ध नजर आ गए। हत्यारोपी एक बाइक पर आए थे। घटना से पहले एक युवक ने रेकी भी की थी। पुलिस हत्यारोपियों के घर तक पहुंची, तब तक वे फरार हो चुके थे।
पुलिस को जानकारी मिली है कि दोनों हत्यारोपी राजस्थान की ओर भागे हैं। पुलिस को चकमा देने के लिए मोबाइल का इस्तेमाल भी नहीं कर रहे हैं। पुलिस ने उनके एक साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने पुलिस को गुलफाम से पुराना विवाद होने की बात बताई है। इंस्टा की आईडी से बनाए गए वीडियो को हटा दिया गया है। इस वीडियो को बनाने का मकसद पुलिस को गुमराह करना था।

हत्यारोपियों के दोस्त भी भागे…

हत्याकांड के बाद पुलिस ने ताजगंज के गांव में ताबड़तोड़ दबिश दी। हत्यारोपियों के तीनों घरों से परिजन भी भाग निकले। इसके बाद पुलिस ने दोस्तों को पूछताछ के लिए बुलाया। मगर पुलिस ने एक दोस्त को पकड़ा तो बाकी अपने घरों से भाग निकले।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000