विज्ञापन
विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें – 9721975000 *

सात वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म का विडियो एक साल बाद आया सामने,परिजनों के उड़े होश

उत्तर प्रदेश के एटा में एक व्यक्ति को सोशल मीडिया पर अपनी सात साल की बेटी से दुष्कर्म का वीडियो दिखाई दिया। पूछताछ करने पर पता लगा कि एक साल पहले बच्ची के साथ यह हरकत की गई थी। इसके बाद पिता ने थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया। घटना जलेसर थाना क्षेत्र का है। जलेसर कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने शेखर उर्फ सेठी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि सात साल की बेटी को निर्वस्त्र कर गलत काम किया गया। इसका वीडियो 20 अगस्त की रात को सामने आया, तब बेटी के साथ दुष्कर्म होने की जानकारी हो सकी। इसके बाद से ही पत्नी व अन्य बहुत डरे हुए हैं। बताया कि इसके बाद पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

दरअसल, यह वीडियो एक साल पुराना बताया जा रहा है। बच्ची का पिता और आरोपी शेखर मजदूरी करते हैं। शेखर बच्ची को एक विद्यालय के पास सुनसान स्थान पर ले गए। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। जबकि एक व्यक्ति इसका वीडियो बनाता रहा। अभी यह जानकारी नहीं हो सकी है कि वीडियो किसने बनाया। हाल-फिलहाल में इसे सोशल मीडिया पर डाल दिया गया, जो वायरल होने के बाद मोहल्ले के लोगों की नजर में आया। इसके बाद पिता को भी दिखाई दिया। थाना प्रभारी जगदीशचंद्र ने बताया कि सात साल की बच्ची के साथ गलत काम करने की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पिता बच्ची के साथ ही वीडियो लेकर भी आया था। मामला पुराना बताया जा रहा है। आरोपी की तलाश के लिए दो टीमें लगाई गईं हैं। जल्द उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

नीतीश-तेजस्वी को महंगी पड़ेगी छुट्टी की ‘घुट्टी’, BJP के सियासी जाल के शिकार हुए चाचा-भतीजा, जानें पूरा मामला     |     शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने प्रेमिका की दुपट्टे से गला घोंटकर की हत्या, आरोपी प्रेमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     बॉर्डर पर तैनात था तो दुश्मन कुछ नहीं बिगाड़ पाए, पटवारी बनते ही बेटे को माफिया ने मार डाला, कहते हुए बिलख पड़े पिता     |     प्रतापगढ़ पृथ्वीगंज चौकी के सिपाही मनीष गौतम ने अपने कमरे में पंखे से फांसी लगाकर दी जान     |     जिहादी हमले पर गरम हुई सियासत,बेबस पिता के पास नहीं बचे इलाज के लिए पैसे, लगाई योगी सरकार से गुहार     |     16 दिन बाद उत्तरकाशी से आई अच्छी खबर,चमक उठी मां की आंखें,बेटे के घर आने का इंतजार     |     बस कंडक्टर पर चापड़ से जानलेवा हमला करने का मामला:लारेब हाशमी के घर पर चल सकता है बुलडोजर,जल्द जारी कर सकता है पीडीए नोटिस     |     बरेली में पांच महीने में नौ महिलाओं की हत्या,हत्या करने का तरीका सेम,साड़ी से गला घोंटकर कौन कर रहा है हत्याएं     |     इश्क में रोड़ा बने मामा की सिरफिरे आशिक ने गला रेतकर की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा     |     खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप के पकड़े गए दोनों शार्प शूटर्स, सिंगर एली मंगत की हत्या करने आए थे दिल्ली, जानिए कैसे पुलिस ने दबोचा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000