नाराज होकर जा रही महिला से ग्राम प्रधान ने अपने साथियो के साथ किया अश्‍लील हरकत, मुकदमा दर्ज

गाजीपुर। जमानिया थाना क्षेत्र में पति से झगड़ा करने के बाद नाराज होकर जा रही महिला को एक प्रधान अपने दो साथियों के साथ उठा ले गया। आरोप है कि पुल पर अंधेरे में ले जाकर महिला के साथ गंदी हरकत करने लगे। पीड़िता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी तो आरोेपी घर पहुंचकर धमकी देने लगा। पुलिस ने मामले में जांच-पड़ताल के बाद आरोपी प्रधान समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। 29 दिसंबर 2024 की शाम करीब 7 बजे महिला का अपने पति से झगड़ा हुआ था। महिला नाराज गांव के बाहर से जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान ग्राम प्रधान और दो लोग वहां पहुंचे।

महिला को रोककर पूछने लगे कि कहा जा रही हो। आरोप है कि जवाब नहीं देने पर प्रधान महिला को जबरदस्ती अपनी बाइक पर बैठाकर कुछ दूर ले गया। गंगा पुल पर अंधेरा व सुनसान देखकर महिला के साथ गंदी हरकत करने लगा। शोर मचाते हुए महिला भागी तो प्रधान के साथ मौजूद दोनों व्यक्तियों ने कहा कि कहां जा रही हो, इस बात की सूचना कहीं पर दी तो तुम्हें जिंदा नहीं छोड़ेंगे। तुम्हारा गंदा वीडियो बनाकर गांव में बदनाम कर देंगे। महिला ने जमानिया थाने पर शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि आरोपियों को इसकी खबर लग गई। तीनों उसके घर जाकर जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता का आरोप है कि ग्राम प्रधान के दबाव से रिपोर्ट नहीं लिखी जा रही थी। उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज किया। जमानिया कोतवाल अशेष नाथ सिंह ने बताया कि जांच के बाद तहरीर के आधार पर प्रधान समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000