पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या शव की पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर तेजाब डालकर जला दिया

सहारनपुर। थाना नागल क्षेत्र के गांव नैनसोब निवासी 28 वर्षीय मोनू की हत्या उसी की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ अंगौछे से गला घोटकर अंजाम दी थी और शव की पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर तेजाब डालकर जला दिया गया था। पुलिस ने हत्यारोपी प्रेमी प्रेमिका को गिरफ्तार कर 24 घंटे के भीतर इस लोमहर्षक हत्या के मामले का खुलासा कर दिया है। रविवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित की गई प्रेस वार्ता में मीडिया कर्मियों से बात करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा ने बताया है कि जनपद के थाना नागल क्षेत्र के गांव नैनसौब निवासी 28 वर्षीय मोनू की 18 अगस्त को गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले के खुलासे के लिए जब मृतक मोनू की कॉल डिटेल निकलवाई तो पिछले 1 माह के भीतर एक ही नंबर से तकरीबन 300 बार बात होना पाई गई। जांच में पता चला कि जिस दिन मोनू घर से निकला था, उसी समय उसकी पत्नी सुनीता और मनोज के बीच काफी समय तक बात हुई थी।

पत्नी द्वारा दी गई जानकारी के बाद मनोज ने मोनू को साखन खुर्द नहर के पास घेर लिया और अंगौछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। मृतक की पत्नी सुनीता और उसके प्रेमी ने 18 अगस्त की सांझ तक मोनू के शव को आस-पास में ही छिपाकर रखा। लेकिन जैसे ही सांझ हुई वैसे ही योजना के मुताबिक सुनीता और मनोज मोनू के शव को ठिकाने लगाने को निकल पड़े। आरोपी मनोज ने कहीं से तेजाब का इंतजाम किया और रात के अंधेरे में जाकर मोनू के ऊपर तेजाब डालकर उसे जलाने का प्रयास किया ताकि किसी को मृतक मोनू का शव हाथ नहीं लग सके। पुलिस लाइन के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में एसएसपी ने जानकारी दी कि मोनू की हत्या कर सुनीता और उसका प्रेमी उसे अपने रास्ते से हटाना चाहते थे। उनका इरादा मोनू की मौत के बाद शादी करना था। यही कारण रहा कि सुनीता और मनोज ने हत्या का आरोप गांव के प्रधान और उसके बेटे समेत चार अन्य लोगों पर लगाया। लेकिन जांच के दौरान जब कड़ियां खुलती गई तो पुलिस हत्यारों तक पहुंच गई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000