प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने पति की कराई थी हत्या, कोर्ट ने अब सुनाई  आजीवन, 20,000 रुपये का लगाया जुर्माना 

यूपी के मथुरा में प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने के मामले में कोर्ट ने महिला और और दो युवकों समेत तीन लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। हत्या की इस वारदात को लेकर सरकारी वकील ने शुक्रवार को कहा कि एक महिला, उसके प्रेमी और एक अन्य व्यक्ति को पांच साल पहले अपने पति की हत्या के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक अपर जिला न्यायाधीश सुशील कुमार ने गुरुवार को 31 साल के राजेंद्र की हत्या के मामले में गायत्री देवी, आकाश और विकास को दोषी ठहराया। वकील सुभाष चंद्र चतुर्वेदी के मुताबिक 24 जून 2019 को वृन्दावन में राजेंद्र की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शिकायतकर्ता ने कहा, वह सब्जी खरीदने गया था लेकिन वापस नहीं लौटा।

उन्होंने कहा अगले दिन उसकी लाश मिली थी। जांच के दौरान उसके भाई नरेश ने पुलिस को बताया कि उसने 23 जून की रात राजेंद्र को आकाश और विकास के साथ देखा था। कॉल रिकॉर्ड और 11 गवाहों की गवाही के आधार पर, पुलिस ने गायत्री देवी (राजेंद्र की पत्नी), आकाश और विकास के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट फाइल की थी।

जांच के दौरान पता चला कि गायत्री देवी और आकाश के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था और उन्होंने राजेंद्र को मारने के लिए विकास से मदद मांगी थी। जेल की सजा के अलावा, अदालत ने प्रत्येक दोषी के खिलाफ 20,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000