महिला को पहले छत से फेंका, फिर लिव इन पार्टनर ने बेटे के सामने ईंट से कुचलकर मार डाला; होटल जाने पर शुरू हुआ था विवाद

ग्रेटर नोएडा के दादरी स्थित दौलत राम कॉलोनी में मंगलवार रात महिला मीनू की उसके 12 वर्षीय बेटे प्रशांत के सामने ईंट से कुचलकर हत्या कर दी। हत्या का आरोप सहमति संबंध में रहने वाले युवक कपिल पर लगा है। आरोप है कि विवाद के बाद आरोपी ने महिला को छत से फेंक दिया और फिर नीचे आकर ईंट से वार कर हत्या कर दी। बेटे ने आरोपी को रोका तो उसको भी मारने दौड़ा। प्रशांत ने कोतवाली में जाकर पुलिस को सूचना दी। विवाद का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मृतका के बेटे की शिकायत पर अभी गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। मीनू मूलरूप से अलीगढ़ के जगदेव नगरिया गांव की रहने वाली थी। वर्ष-2006 में उसकी शादी बुलंदशहर के सौपरी गांव निवासी सुंदर से हुई थी। उनका बेटा प्रशांत है। वर्ष-2021 में मीनू का पति से विवाद हो गया। इसके बाद वह बेटे के साथ सूरजपुर में रहने लगी थी। वहां बुलंदशहर के लुहारली गांव निवासी कपिल से उसकी मुलाकात हुई। कुछ समय बाद दोनों सहमति संबंध में रहने लगे।

कपिल सूरजपुर औद्योगिक क्षेत्र की एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। कुछ दिनों बाद दोनों सूरजपुर से दौलतराम कॉलोनी में किराए के मकान में दूसरी मंजिल पर रहने लगे। आरोप है कि दोनों के बीच कई बार विवाद भी हुआ। चार दिन पहले मीनू के होटल में जाने को लेकर भी दोनों में विवाद हुआ था। मंगलवार रात मीनू बेटे के साथ घर पर टीवी देख रही थी। आरोप है कि तभी कपिल शराब के नशे में घर पहुंचा और बात करने के लिए मीनू को कमरे से बाहर बुलाया। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ने पर कपिल ने महिला को छत से धक्का दे दिया। महिला सड़क पर जा गिरी। बेटे ने सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो वायरल कर आरोप लगाया है कि जब उसकी मां गिर गई तो अंकल ने नीचे जाकर ईंट से मां पर वार करने शुरू कर दिए। आवाज सुनकर वह भी बाहर आया। प्रशांत ने बताया कि कपिल उसकी मां पर ईंट से वार कर रहा था और जब उसने रोका तो आरोपी ने उसके ऊपर भी हमला करने का प्रयास किया। पीड़ित बेटे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मीनू को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

होटल में जाने पर शुरू हुआ था विवाद…

जांच में पता चला है कि चार दिन पहले मीनू नगर के एक होटल में गई थी। इसकी जानकारी कपिल को लगी तो वो भी वहां पहुंच गया। वहां दोनों में काफी विवाद हुआ। होटल संचालक ने मामला शांत कराया। प्रशांत का कहना है कि मां होटल में मेरठ से आई अपनी महिला मित्र से मिलने गई थी। उसी ने मां को बुलाया था। प्रथम दृष्टया दी शिकायत पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करके आरोपी कपिल की तलाश शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ईंट से कुचलने की बात आएगी तो मामला हत्या में दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000