भाई को राखी बांधने जा रही महिला टेंपो से उतरते ही सड़क पर गिर गई... आगराउत्तरप्रदेश भाई को राखी बांधने जा रही महिला टेंपो से उतरते ही अचेत हो सड़क पर गिरी, मौके पर मौत By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Aug 31, 2023 333 उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार की सुबह करीब 11 बजे भाई को राखी बांधने जा रही महिला को टेंपो से उतरने के बाद चक्कर आया। वह वहीं सड़क पर गिर गई। जब तक तक लोग कुछ समझ पाते उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। वह शव लेकर वापस लौट गए। हादसा शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांधी चौराहे पर हुआ। यहां मौजूद लोगों ने बताया महिला एक ऑटो से उतरी, इसके बाद वह ऑटो चालक को किराया देने लगी। तभी अचानक महिला को चक्कर आया और वह जमीन पर गिर पड़ी, आसपास के दुकानदारों ने महिला को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले गए, जहां मौजूद डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक मृत महिला शीला पत्नी मुरारी लाल (45), जो रक्षा बंधन के अवसर पर भाई को राखी बांधने के लिए अपने गांव नगला सूरजभान से मायके मायके नगला खटखट के लिए जा रही थी। मृतक महिला बड़ा गांव से शमशाबाद के गांधी चौराहे तक जाने के लिए ऑटो में सवार हुई थी। घटना की जानकारी होने पर परिजन अस्पताल पहुंच गए और महिला के शव को लेकर गांव लौट गए। महिला की मौत के कारण का पता नहीं चल सका। समाचार 333 Share