जिस महिला की हत्या का मुकदमा पति पर चल रहा था वह 3 साल बाद ‘ब्वायफ्रेंड’ के घर में मिली

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से हाल ही में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। गोंडा नगर कोतवाली में जिस विवाहिता की कथित हत्या और अपहरण का मामला दर्ज था, अब  करीब साढ़े तीन वर्षों बाद वो महिला अपने प्रेमी के साथ लखनऊ में मिली।

दर्ज था हत्या का केस…

दरअसल, 24 वर्षीय कविता देवी की शादी 17 नवंबर साल-2017 को ददुआ बाजार निवासी विनय कुमार से हुई थी। शादी के पहले चार साल तक सबकुछ ठीक चल रहा था, लेकिन पांच मई साल-2021 को कविता अचानक अपने घर से लापता हो गई। इस घटना के बाद कविता के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर उसकी हत्या का आरोप लगा दिया। वहीं, छह महीने बाद पति विनय ने भी अपहरण का मामला दर्ज कराया। इस विवाद के चलते मामला हाईकोर्ट तक पहुंच गया। इस मामले ने एक नया मोड़ तब लिया जब कविता के भाई अखिलेश ने साल-2023 में हाईकोर्ट से निवेदन किया कि उसकी बहन को ढूंढा जाए।

तीन साल बाद यहां मिली महिला…

करीब तीन साल की खोजबीन के बाद, पुलिस ने कविता को लखनऊ में गोण्डा निवासी के घर से बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद, कविता ने खुलासा किया कि वह ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर घर छोड़कर चली गई थी, पहले वह अयोध्या गई और फिर लखनऊ पहुँच गई। कई बार पूछने पर भी कविता ने यह नहीं बताया कि वह किसके साथ रह रही थी। हाँ, उन्होंने यह ज़रूर कहा कि वह अब जहां से मिली है, वहीं रहना चाहती हैं।

पुलिस ने दी ये जानकारी…

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि गोंड़ा की नगर कोतवाली पुलिस ने महिला को लखनऊ में गोंड़ा निवासी के यहाँ से खोज निकाला। कविता ने अपने बयान में बताया कि वह पति की मारपीट से तंग आकर पहले अयोध्या फिर लखनऊ चली गई थी। अपनी ही इच्छा से वह वहीं रहना चाहती है, जहां उसे बरामद किया गया था।

पुलिस अधीक्षक ने यह भी पुष्टि की कि मामला हाईकोर्ट तक गया था, जहां से निर्देश मिलने पर स्थानीय पुलिस ने सक्रियता दिखाई और साइबर सेल की मदद से महिला को सकुशल बरामद किया। कविता ने भविष्य में अपने मायके या ससुराल लौटने की कोई इच्छा नहीं जताई है और वह जहां पर थी, वहीं रहना चाहती है। पुलिस ने मामले का पूरा विवरण न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। अब मामला कोर्ट के फैसले पर टिका हुआ है, कि वह इस पर क्या निर्णय लेता है और कैसे आगे की वैधानिक प्रक्रिया चलाई जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000