उत्तरप्रदेशलखनऊ CM आवास के पास युवक ने खाया जहर, चिल्लाकर कहा- ‘मैंने खाया जहर’ By Khulasa India News Desk Last updated Sep 12, 2025 209 लखनऊ। मुख्यमंत्री आवास से करीब 100 कदम की दूरी पर शुक्रवार को एक युवक ने जहर खा लिया। पुलिस को देखते ही उसने जोर-जोर से चिल्लाकर कहा कि उसने जहर खा लिया है। यह सुनकर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी घबरा गए।पुलिस ने युवक को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे भर्ती कर डॉक्टर इलाज कर रहे हैं। युवक की पहचान बुलंदशहर के रहने वाले के रूप में हुई है। अभी तक जहर खाने की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस युवक के होश में आने का इंतजार कर रही है, ताकि पूछताछ कर पूरी जानकारी जुटाई जा सके। समाचार 209 Share