युवक की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, जमीन पर सिर पटका: चार साल पहले शादी हुई थी

आगरा में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। दबंगों ने मारपीट के दौरान युवक का सिर जमीन पर पटक दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने एक आरोपी का गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों का आरोप है कि साजिश के तहत बेटे की हत्या की गई है। मामला धूलियागंज क्षेत्र का है। युवक का नाम हर्ष जैन है।  छत्ता थाना क्षेत्र के धूलियागंज में हर्ष जैन अपनी मां दीपिका जैन, बहन मोहिनी जैन, पत्नी नंदिनी जैन और दो साल की बेटी के साथ रहता है। हर्ष की 4 साल पहले ही शादी हुई थी।

घटना धूलियागंज शराब के ठेके के पास हुई थी। हर्ष की बहन मोहिनी जैन ने बताया- रविवार को भाई हर्ष काम पर दुकान गया था। शाम 6 बजे जब वो घर लौट रहा था। तब हर्ष का झगड़ा विशाल से हुआ। धूलियागंज शराब ठेके के पास दोनों के बीच मारपीट हुई थी। इसके बाद हर्ष घर आ गया था। भईया के फोन पर एक व्यक्ति लगातार उसे धमकी दे रहा था। रविवार रात को भाई जब घर से बाहर निकला, तो उन लोगों ने उसे तड़पाकर मारा है। जब वो पहुंचे तो उसकी सांस थम चुकी थीं। कई हॉस्पीटल में गए, लेकिन सबने मना कर दिया। मैं अपने भाई को बचा नहीं पाई। हत्या में कई लोग शामिल हैं।

शव रखकर हंगामा किया

पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा। इसके बाद परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। परिजनो की मांग थी कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए। काफी देर तक हंगामा चला। पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। बाद में पुलिस शव को शमशान घाट लेकर गई।

मां बोली- कल ही फेसबुक पर फोटो डाली थी

मां दीपिका जैन ने बताया कि वो दिल्ली गई थीं। रात को उन्हें पता चला कि बेटे की हत्या कर दी गई है। रोते- रोते मां एक ही बात कह रही थीं कि कल मदर्स डे पर सुबह ही हर्ष ने उनका फोटो सोशल मीडिया पर डाला था। उनसे बात की थी। मगर, मुझे क्या पता था कि वापस बेटे से मिल नहीं पाऊंगी। मां का रो-रो कर बुरा हाल है। हर्ष की पत्नी नंदिनी जैन बेसुध है। होश में आते ही बार-बार बेहोश हो जा रही हैं।

मामले में डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया- हर्ष का शाम को आरोपी देवा माहौर के भाई विशाल से झगड़ा हुआ था। दोनों के बीच में मारपीट हुई। विशाल ने अपने भाई देवा को बताया। रात को देवा अपने साथियों के साथ हर्ष के पास पहुंचा। दोनों के बीच फिर से झगड़ा हो गया। देवा ने हर्ष के मुंह पर पंच और घूंसे मारे। उसको जमीन पर पटक दिया। इससे हर्ष की मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा

डीसीपी ने बताया कि आरोपी देवा माहौर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मामले में विवेचना में जो भी नाम सामने आएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000