मृतक युवक की फाइल फोटो.... उत्तरप्रदेशहरदोई ससुराल आए युवक की जहर खाने से हुई मौत, पिता ने ससुराल के लोंगो पर लगाया हत्या का आरोप By Ramesh Tiwari Rajdar On May 29, 2023 454 उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के बेहटागोकुल थाना क्षेत्र ससुराल आए युवक की जहर खाने से मौत हो गई। मृतक के पिता ने ससुराल में जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। वहीं, ससुर की तहरीर पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। थाना क्षेत्र के ग्राम महमदपुर निवासी चमन (24-वर्ष) पुत्र रामधुन पत्नी रंजना के साथ 25 मई को अपनी ससुराल ग्राम मोदी पुर थाना बेहटागोकुल गया था। पत्नी रंजना ने बताया वह पति चमन के साथ 27 मई को बहन की शादी में ग्राम पुरवा पिपरिया शाहाबाद गए थे। 28 मई को दोपहर पति चमन बाहर शौच गए थे। वापस आए तो उन्हें उल्टी हो रही थी। पूछताछ में उन्होंने जहर खाने की बात कही तो ससुर फूलचंद ने पुलिस को सूचना दी। उसके बाद एंबुलेंस से उसे हॉस्पिटल ले गए। रविवार रात करीब आठ बजे उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने ससुरालीजन पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। वह खेती करता था। उसकी शादी तीन साल पहले हुई थी। उसके एक-दो साल की बेटी है। इस बारे में थाना प्रभारी रंधा सिंह ने बताया कि युवक की जहर खाने से मौत की बात सामने आई है। ससुर की तहरीर पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अपराध 454 Share