उत्तरप्रदेशलखनऊ सरोजनी नगर की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कई लोगों के फंसे होने की आशंका By Khulasa India News Desk Last updated May 3, 2025 128 लखनऊ। राजधानी के सरोजनी नगर इलाके में शनिवार को एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उसकी चपेट में फैक्ट्री के पास खड़ी कई गाड़ियां भी आ गईं। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री के अंदर कुछ कर्मचारी फंसे हो सकते हैं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। राहत और बचाव कार्य भी तेजी से चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग के कारण चारों ओर घना धुआं फैल गया और धुएं का गुबार एक किलोमीटर दूर से भी साफ नजर आ रहा था। अधिकारियों के मुताबिक, आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश की जा रही है और हालात पर नजर रखी जा रही है। दुर्घटना 128 Share