BJP के मंत्रियों के अहंकार की कोई सीमा नहीं, डिप्टी CM केशव मौर्या के बयान पर भड़की कांग्रेस

प्रयागराज के श्रृंगवेरपुर में राम वन गमन मार्ग पर सड़क धंसने पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या का एक बयान जमकर वायरल हो रहा है। वहीं इस बयान को लेकर कांग्रेस ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। वहीं यूपी कांग्रेस ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बयान का वीडियो एक्स पर शेयर किया। साथ ही कांग्रेस ने लिखा कि जनता का पैसा डूबे, तो डूबे- बीजेपी मंत्रियों के अहंकार और बेशर्मी की कोई सीमा नहीं!

‘सड़क बनेगी तो धंसेगी ही और अगर यह डूब गया तो इसे फिर से बनाया जाएगा। कांग्रेस ने कहा कि यह बेहद गैर-जिम्मेदाराना और बेशर्म बयान उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का है, जो राम वनगमन मार्ग के उद्घाटन से पहले ही पहली बारिश में धंसने और तबाह होने पर आया है। जब लूट की आदत पड़ जाए, तो बेशर्मी ही सरकार का इकलौता ‘विकास’ मॉडल बन जाती है।

सड़क बनेगी तो धंसेगी

बता दें कि राम वन गमन मार्ग पर सड़क धंसने के एक सवाल पर प्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा था कि सड़क बनेगी तो धंसेगी और जब सड़क धंसेगी तो दोबारा बनेगी। लेकिन अगर कहीं पर गुणवत्ता खराब होगी, तो उसकी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। डिप्टी सीएम ने कहा था कि अगर कोई सड़क धंसी है तो उसमें सुधार किया जाएगा।

अखिलेश यादव पर साधा निशाना

इस दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर भी हमला बोला था। 26 हजार बेसिक स्कूलों को बंद करने के लगाए जा रहे आरोपों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा था कि सूप बोले तो बोले चलनी न बोले, क्योंकि सपा के कार्यकाल में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई थी। केशव मौर्य ने कहा कि बाबूजी कल्याण सिंह की सरकार में राजनाथ सिंह शिक्षा मंत्री थे, उस समय नकल विरोधी अध्यादेश लाया गया था, लेकिन सपा की सरकार बनने के बाद अध्यादेश को वापस लेकर नकल करने की खुली छूट दे दी गई थी।

कोई स्कूल नहीं बंद कर रही बीजेपी सरकार

डिप्टी सीएम ने कहा है कि बीजेपी सरकार कोई स्कूल नहीं बंद कर रही है, आंगनबाड़ी केंद्रों से लेकर स्कूल विकसित किये जा रहे हैं, स्कूलों का कायाकल्प हो रहा है। साथ ही ड्रॉप आउट की संख्या भी कम हुई है। बच्चों को स्कूलों में उच्च गुणवत्ता का मिड डे मिल मिल रहा है। बच्चों को निशुल्क काफी किताबें, ड्रेस और जूते मोजे दिए जा रहे है। प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे भी आगे बढ़ रहे है। डिप्टी सीएम ने कहा है कि अखिलेश यादव को अभी इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि 2027 में उनके लिए अभी कुछ नहीं है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी की हत्या, फ्रिज में मिला सिर, पुलिस जांच में जुटी     |     दूल्हा बना शूटर! शादी में 5 सेकंड में 17 राउंड फायरिंग का VIDEO वायरल, पुलिस जांच में जुटी     |     प्रतापगढ़ में 4 आरोपी गिरफ्तार, गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज ,मजदूरी के पैसे को लेकर मारपीट, घायल की मौत     |     फर्राटा पंखे में उतरे करंट से विवाहिता की मौत: प्रतापगढ़ में घर की सफाई के दौरान हुआ हादसा     |     बहू ने करोड़पति ससुर की कराई हत्या : नौकर को बेडरूम में छिपाया, फोन पर गाइड करती रही; शक न हो इसलिए खूब रोई     |     BJP के मंत्रियों के अहंकार की कोई सीमा नहीं, डिप्टी CM केशव मौर्या के बयान पर भड़की कांग्रेस     |     नोएडा का इंजीनियर मॉस्को में अरेस्ट:पत्नी ने CM योगी से लगाई गुहार     |     पानी से भरे गड्ढे में गिरी युवती, युवक ने बचाई जान; सोशल मीडिया से मिला परिवार     |     प्रयागराज में दो गुटों में जमकर मारपीट:मटकी फोड़ प्रतियोगिता में जमकर बवाल,लात-घूंसे और थप्पड़ बरसाए, प्रोग्राम कैंसिल     |     प्रतापगढ़:चाय के ठेले पर विवाद, युवक पर फेंकी खौलती केतली,गंभीर रूप से झुलसा, मेडिकल कॉलेज में भर्ती; पुलिस जांच में जुटी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000