गार्ड को गेट खोलने में हुई देरी महिला प्रोफेसर ने गार्ड को जड़े तमाचे वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

नोएडा। गेट खोलने में हुई देरी से बुरी तरह से गुस्साई महिला प्रोफेसर ने कार से उतरने के बाद वहां पर ड्यूटी कर रहे गार्ड के गाल पर ताबडतोड कई तमाचे जड़ दिए। बिना किसी कसूर के थप्पड़ जडने का यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने थप्पड़बाज महिला को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल रविवार को नोएडा की एक सोसाइटी में रहने वाली महिला प्रोफेसर अपनी कार में सवार होकर सोसाइटी में पहुंची थी। मल्टी स्टोरी वाले फ्लैट की इस सोसायटी के गेट पर ड्यूटी कर रहा गार्ड जब उठकर दरवाजा खोलने के लिए पहुंचा तो महिला के मुताबिक उसे गेट खोलने में कुछ देरी हो गई। इससे बुरी तरह से झल्लाई महिला प्रोफेसर अपनी कार से उतरी और गार्ड के साथ अभद्रता करते हुए उसके गाल के ऊपर ताबड़तोड़ कई तमाचे जड़ दिए।

इस दौरान अन्य गाड़ियां सोसाइटी में आती जाती रही लेकिन किसी ने भी मामले में हस्तक्षेप नहीं किया। इस मामले का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। विभिन्न प्लेटफार्म पर वीडियो के वायरल होते ही पुलिस अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया और पुलिस को थप्पड़बाज महिला की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से थप्पड़बाज महिला की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि गेट खोलने मेें हुई देरी पर गार्ड के गाल पर तमाचा जडने वाली महिला पेशे से प्रोफेसर है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी एक महिला द्वारा सोसाइटी के गार्ड के ऊपर हमला करते हुए उसके भी गाल पर तमाचे जड़े गए थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000