थाने में तैनात महिला सिपाही को लेकर दो सिपाहियों में हुआ विवाद सिपाही ने थाने में तैनात दारोगा की पिस्टल से कर दिया फायर

बरेली स्थित बहेड़ी थाने में तैनात महिला सिपाही को लेकर सोमवार रात दो सिपाहियों में विवाद हो गया। विवाद में अपना आपा खोए एक सिपाही ने थाने में तैनात दारोगा की पिस्टल से फायर कर दिया। इससे थाने में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्येंद्र भड़ाना, इंस्पेक्टर क्राइम अनिल कुमार और तीन सिपाही सस्पेंड कर विभागीय जांच और कार्रवाई के आदेश दिए हैं। बहेड़ी थाने में तैनात सिपाही मोनू और योगेश के बीच में कई दिनों से विवाद चल रहा है। विवाद की वजह थाने में ही तैनात एक महिला सिपाही बताई जा रही है। सोमवार रात दोनों में फिर से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। थाने में जमकर गाली-गलौज हुई। इस दौरान थाने में रिवाल्वर जमा करने गए एक दारोगा की रिवाल्वर से सिपाही मोनू ने फायर कर दिया। फायरिंग होने से थाने में अफरा तफरी मच गई। मौके पर मौजूद स्टाफ ने दोनों को पकड़ कर समझा बुझाकर शांत कराया गया।

पांच पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड घटना की जानकारी एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज समेत अन्य पुलिस अफसरों तक पहुंची। रात में ही एसपी क्राइम मुकेश प्रताप ने पूरे मामले से एसएसपी को अवगत कराया। इसके बाद एसएसपी बरेली सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने मंगलवार सुबह इंस्पेक्टर बहेड़ी सत्येन्द्र भड़ाना, इंस्पेक्टर क्राइम अनिल कुमार, सिपाही मोनू, योगेश और महिला सिपाही यानी पांच कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। सिपाही मोनू ने एक दरोगा की रिवाल्वर से फायरिंग की थी। दारोगा घटना से कुछ देर पहले ही रिवाल्वर थाने में जमा करके गया था। हालांकि फायरिंग से कोई हादसा नहीं हुआ। गोली थाने के फर्श में जा घुसी थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने घटना की विस्तृत रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों से देने के आदेश दे दिए गए हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000