शादी के दौरान स्टेज पर हुआ बवाल, दुल्हन ने शादी से किया इनकार, बेरंग लौटी बारात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर शादियाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव आई बारात को बिना दुल्हन लिए ही लौटना पड़ा। स्टेज पर चढ़ने को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष में विवाद इस कदर उभरा की मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस विवाद से नाराज होकर दुल्हन ने शादी से मना कर दिया। बारात को बिना दुल्हन विदा कराए ही लौटना पड़ा। आजमगढ़ जनपद के जहानागंज से बरात शादियाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में पहुंची थी। रात में धूमधाम से बारात आई। बारात के आगमन के साथ ही द्वारपूजा के बाद सभी बरात में आए मेहमानों को जलपान और भोजन दुल्हन पक्ष की ओर से कराया गया। इसके बाद जयमाल का कार्यक्रम शुरू हुआ। इस बीच आशीर्वाद देने के लिए वधु पक्ष की एक महिला स्टेज पर चढ़ गई। इसी बीच नशे में घुत एक बाराती ने बवाल करना शुरू कर दिया। दोनों पक्षो में कहासुनी शुरू हो गई। मामला बढ़ कर गाली-गलौज और उसके बाद मारपीट तक पहुंच गया।

दुल्हन के परिवार ने दूल्हे और भाई को रात भर रोका…

दूल्हे और उसके परिजन बीच बचाव करने की जगह खुद इस मारपीट में शामिल हो गए। यह बात दुल्हन को नागवार लगी। इस पर दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया। दुल्हन पक्ष के लोगों ने मध्यस्थता करते हुए दूल्हे और उसके बड़े भाई को रोक लिया। शादी को लेकर दोनों पक्ष में पूरी रात बातचीत होती रही। दूल्हा पक्ष और दुल्हन के घरवालों ने किसी तरह की कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया। इसके बाद बारात बिना दुल्हन विदा कराए ही लौट गई।

शराब से खराब हुआ माहौल…

शादी हुए बिना बारात का लौट जाना क्षेत्र में लोगों के बीच चर्चा के केंद्र में बना हुआ है।लोगों की इस विषय पर मिली जुली प्रतिक्रिया आ रही है। कुछ लोग लड़की के इस फैसले का स्वागत कर रहें है। वहीं कुछ लोग इस बात को लेकर चर्चा करते पाए जा रहे है कि शराब पीकर लड़के पक्ष की ओर से किए गए विवाद ने अच्छी खासे विवाह कार्यक्रम को बेरंग कर दिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     85 करोड़ WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी सौगात, अब ऐप से ही भरे जा सकेंगे बिजली-पानी समेत 30 तरह के बिल      |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000